{"_id":"675322c5ed6951d66902989c","slug":"diamond-auction-bumper-auction-of-diamonds-in-panna-32-80-carat-diamond-sold-for-2-21-crores-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरों की नीलामी: मजदूर की खुली किस्मत, 32.80 कैरेट का हीरा 2.21 करोड़ में बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरों की नीलामी: मजदूर की खुली किस्मत, 32.80 कैरेट का हीरा 2.21 करोड़ में बिका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 06 Dec 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
सार
पन्ना में तीन दिवसीय हीरा नीलामी में 32.80 कैरेट का नायाब हीरा 2.21 करोड़ रुपये में बिका। इसे सरकोहा के किसान स्वामीदीन पाल ने खोजा था। नीलामी में कुल 230.81 कैरेट के 86 हीरे 5.38 करोड़ रुपये में नीलाम हुए। यह प्रति कैरेट कीमत का नया रिकॉर्ड बना।
पन्ना में हीरों की नीलमी में बिकने रखा गया हीरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले, जिसे "हीरों की नगरी" कहा जाता है, में तीन दिवसीय हीरा नीलामी का अंतिम दिन बेहद खास रहा। इस दिन का मुख्य आकर्षण 32.80 कैरेट का नायाब जेम्स क्वालिटी हीरा रहा, जिसे सरकोहा गांव के गरीब किसान स्वामीदीन पाल ने उथली खदान से खोजा था। इस हीरे को पन्ना के व्यापारी सत्येंद्र जड़िया ने 6.76 लाख रुपये प्रति कैरेट की दर से 2 करोड़ 21 लाख 72 हजार रुपये में खरीदा।
हीरा अधिकारी रवि पटेल ने जानकारी दी कि अंतिम दिन 98.02 कैरेट वजन के 25 नग हीरे नीलामी में रखे गए थे। इनमें से 97.45 कैरेट के 24 हीरे कुल 2 करोड़ 80 लाख 18 हजार रुपये में बिके। तीन दिनों की नीलामी में कुल 230.81 कैरेट वजन के 86 नग हीरे 5 करोड़ 38 लाख 62 हजार रुपये में नीलाम हुए। यह नीलामी पन्ना के अलावा सूरत, राजस्थान और गुजरात के व्यापारियों की भागीदारी के साथ संपन्न हुई।
गौरतलब है कि स्वामीदीन पाल को यह हीरा दो महीने पहले सरकोहा गाँव की उथली खदान में मिला था। हीरा बिकने के बाद पाल ने कहा कि यह पल उनके लिए सपने जैसा है। उन्होंने बताया कि इस रकम से वह अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाएंगे।
विज्ञापन
पन्ना की हीरा नीलामी ने एक बार फिर इतिहास रचा है। वर्ष 2018 में 42.59 कैरेट का हीरा 2.55 करोड़ रुपये में बिका था, जबकि इस बार 32.80 कैरेट का हीरा 6.76 लाख रुपये प्रति कैरेट की दर से नीलाम हुआ, जो अब तक की सबसे अधिक प्रति कैरेट कीमत है। पन्ना की रत्नगर्भा धरती ने एक बार फिर अपनी अनमोल संपदा से देश-दुनिया का ध्यान खींचा है।