सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News: Tomato Price Dispute Turns Violent, Rs 30 Difference Sparks Clash, Youth Attacked with Sticks

Panna News: टमाटर के दाम पर छिड़ी महाभारत, भाव में 30 रुपये के अंतर पर बढ़ा विवाद, युवक पर बरसाए डंडे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

टमाटर के दाम को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।। 80 और 50 रुपये प्रति किलो के भाव को लेकर हुई बहस के बाद मारपीट हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Panna News: Tomato Price Dispute Turns Violent, Rs 30 Difference Sparks Clash, Youth Attacked with Sticks
टमाटर के भाव को लेकर ग्राहक का सिर फोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र में टमाटर की कीमत को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। महज 30 रुपये के अंतर को लेकर हुई बहस इतनी बढ़ गई कि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



मामला धरमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छतैनी का है। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय हेतराम कोरी गांव में सब्जी खरीदने के लिए बाजार गया हुआ था। इस दौरान उसने सब्जी विक्रेता प्रहलाद कोरी से टमाटर का भाव पूछा। विक्रेता ने टमाटर की कीमत 80 रुपये प्रतिकिलो बताई। इस पर हेतराम ने आपत्ति जताते हुए कहा कि बाजार में टमाटर 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और मामला धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। आरोप है कि सब्जी विक्रेता प्रहलाद कोरी ने अपने रिश्तेदारों रामबाबू, राजा, रामकरण और मुन्नी कोरी को भी बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sagar News: संभागीय कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक डॉ. कल्पना दीवान निलंबित; विभाग में हलचल तेज
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर हेतराम के घर पहुंच गए और वहां उसकी जमकर मारपीट की। इस दौरान हेतराम के सिर पर डंडे से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी अभद्रता की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर धरमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके आधार पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई और मारपीट की घटना में किस पक्ष की क्या भूमिका रही। गांव में हुई इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि छोटी-सी कहासुनी और गुस्सा किस तरह बड़े विवाद का रूप ले सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed