सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Hurt by demolition of their house in Panna father and daughter attempted suicide

देख लो सरकार: अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ दिया आशियाना, आहत बाप-बेटी ने आत्महत्या का किया प्रयास

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 26 Oct 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

पन्ना में अतिक्रमण के नाम पर गरीब परिवार का आशियाना तोड़ा गया है। ऐसे में आहत बाप और बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।

Hurt by demolition of their house in Panna father and daughter attempted suicide
घर गिराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जनकपुर में पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने पप्पू कुशवाहा नाम के व्यक्ति के यहां अवैध रूप से अतिक्रमण किए जाने की शिकायत मिलने के बाद आज यानी शनिवार को उसका आशियाना बुलडोजर से गिरा दिया। जैसे ही इसकी जानकारी घर की बेटी संजना को लगी, वैसे ही उसने घर में फांसी लगाने का प्रयास किया।



बता दें कि आत्महत्या का प्रयास करने वाली संजना को गंभीर हालत में पन्ना जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे भर्ती किया गया है तो वहीं उसका इलाज चल रहा है। वहीं, उक्त मामले पर पीड़िता संजना का कहना है कि प्रशासन बिना नोटिस के हमारा घर गिरा दिया, जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, परेशान होकर पिता पप्पू कुशवाहा ने भी फांसी लगाने का प्रयास किया था। लेकिन किसी तरह उसे बचा लिया गया है। पप्पू कुशवाहा ने बताया कि प्रशासन ने तानाशाही पूर्वक रवैया अपना के घर गिरा दिया। वहीं, गुस्साए परिजनों ने पन्ना पहाड़ी खेड़ा मार्ग में चक्का जाम कर दिया। भारी पुलिस बल पहुंची और बमुश्किल जाम को हटवाया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed