सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   MP News: Auction of precious stones from tomorrow in Panna 32 carat diamond will be sold

MP News: पन्ना में आज से 4.17 करोड़ के हीरों की नीलामी, कई राज्यों से आएंगे व्यापारी, इतने हीरे होंगे नीलाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 04 Dec 2024 08:45 AM IST
विज्ञापन
सार

पन्ना में आज 4 दिसंबर से हीरों की नीलामी शुरू होगी। इस नीलामी में 127 नग छोटे-बड़े हीरे रखे जाएंगे, जिनकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ से अधिक है। नीलामी में सूरत, गुजरात, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से हीरा व्यापारी हिस्सा लेंगे।

MP News: Auction of precious stones from tomorrow in Panna 32 carat diamond will be sold
कल से पन्ना में हीरों की निलामी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश की रत्नगर्भा नगरी पन्ना अपने बेशकीमती हीरों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां की धरा सदियों से लोगों की किस्मत बदलती आ रही है। आज बुधवार 4 दिसंबर से यहां हीरों की नीलामी का आयोजन किया जाएगा। यह नीलामी कलेक्टर कार्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित की जाएगी।



इस नीलामी में 127 नग छोटे-बड़े हीरे रखे जाएंगे, जिनकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 17 लाख 49 हजार 726 रुपए है। नीलामी में 32 कैरेट 80 सेंट का हीरा विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। साथ 19 ही कैरेट 10 सेंट और 16 कैरेट का हीरा भी मुख्य आकर्षण रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खनिज अधिकारी डॉ. रवि पटेल ने बताया कि नीलामी के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। नीलामी हॉल को सर्वसुविधायुक्त बनाया गया है, जिसमें एलईडी लाइट, आठ कैमरे, टेलीविजन और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था शामिल है। तीन दिन तक चलने वाली इस नीलामी में व्यापारियों को हीरे देखने और उनकी जांच के लिए प्री-आक्शन की सुविधा भी दी जाएगी। इस नीलामी में सूरत, गुजरात, राजस्थान सहित देशभर से हीरा व्यापारी हिस्सा लेंगे। इस दौरान छोटे और बड़े समेत अन्य तरह के हीरे नीलाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


पन्ना हीरों का भंडार 
बता दें कि पन्ना सदियों से बेशकीमती हीरों का भंडार रहा है। यहां की जमीन से आज भी हीरे निकलते हैं, जो कई बार लोगों की किस्मत रातों-रात बदल देते हैं। इस नीलामी का आयोजन पन्ना को हीरा नगरी के रूप में एक बार फिर प्रतिष्ठित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed