{"_id":"67489ff1d43fc71e5e0e4bbe","slug":"mp-news-diamonds-shine-in-panna-mp-a-young-man-and-a-woman-found-six-diamonds-worth-lakhs-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एमपी के पन्ना में हीरों की चमक, युवक और युवती को मिले लाखों के छह हीरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एमपी के पन्ना में हीरों की चमक, युवक और युवती को मिले लाखों के छह हीरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार
पन्ना जिले की सरकोहा हीरा खदान में बृजपुर निवासी प्रांजुल और दिव्यांशु को 3-3 नग हीरे मिले। इन 6 हीरों की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। दोनों ने हीरा कार्यालय में हीरे जमा किए हैं, जो 4 दिसंबर को होने वाली नीलामी में रखे जाएंगे।
पन्ना में युवक-युवती को मिले छह हीरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर किस्मत ने दो लोगों पर मेहरबानी दिखाई है। सरकोहा हीरा खदान में बृजपुर के रहने वाले प्रांजुल और दिव्यांशु को 3-3 नग हीरे मिले हैं। दोनों ने अपने कुल 6 हीरे हीरा कार्यालय में जमा करवाए हैं। इन हीरों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। यह हीरे आगामी 4 दिसंबर को होने वाली नीलामी में रखे जाएंगे।
हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि जमा किए गए हीरों का वजन क्रमशः 0.33, 0.66, 0.83, 1.84, 1.49, और 3.50 कैरेट है। सभी हीरों को नीलामी प्रक्रिया के तहत बेचा जाएगा। बिक्री के बाद रॉयल्टी काटकर शेष राशि तुआदारों को सौंपी जाएगी।
आगामी नीलामी में कुल 127 नग हीरे रखे जाएंगे, जिनकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 17 लाख 49 हजार 726 रुपये आंकी गई है। इस नीलामी में देशभर से व्यापारियों के शामिल होने की संभावना है। पन्ना जिले की उथली खदानें आम नागरिकों के लिए रोज़गार और किस्मत आज़माने का एक जरिया बन गई हैं। पहले भी यहां से कई लोग अमीर बन चुके हैं। प्रांजुल और दिव्यांशु की इस सफलता से अन्य तुआदारों में भी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले भी मिला था हीरा
बीते दिनों बिलखूरा गांव में रहने वाले सुरेंद्र सिंह को खदान से 5.87 कैरट हीरा मिला था। इसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। इसकी नीलामी भी होना है।