{"_id":"677fc560695f12c11a0ce699","slug":"mp-news-panna-dog-entered-core-area-of-panna-tiger-reserve-questions-raised-on-security-of-ptr-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में घुसा कुत्ता, बाघ को गंभीर बीमारी का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में घुसा कुत्ता, बाघ को गंभीर बीमारी का खतरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 09 Jan 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार
पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में पालतू कुत्ता घुसने से हड़कंप मच गया। क्षेत्र संचालक बोले, एडी मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें।
टाइगर रिजर्व में घुसा कुत्ता
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में पालतु कुत्तों के घुसने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने जांच बैठा दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व के अंदर पालतू कुत्तों के घुस जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे संज्ञान में लेते हुए इस घटना की जांच एडी को सौंपी गई है।
Trending Videos
बताया कि यह बेहद गंभीर विषय है और कुत्तों से बाघ को गंभीर बीमारी हो सकती है। इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
PTR की सुरक्षा पर सवाल
इस घटना के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। वीडियो में बाघ और कुत्तों का आमना-सामना होता दिखाई दे रहा है, जिसमें यहां कुत्तों ने बाघ को देखा तो भौकने लगे। जंगल के राजा को ये रास नहीं आया तो सैलानियों कि जिप्सियों के बीच से निकाल कर उन्हें खदेड़ दिया, जिसका सैलानियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
केनाइन डिस्टेंपर घातक बीमारी का खतरा
यहां पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन की यह घोर लापरवाही सामने आई है। क्योंकि कुत्तों को बाघ काट ले या कुत्ते द्वारा बाघ को काटने से बाघों को केनाइन डिस्टेंपर नामक घातक बीमारी हो सकती है, जिससे बाघ की मौत भी हो सकती है। इस बीमारी के चलते पन्ना टाइगर रिज़र्व में पूर्व में एक बाघ की मौत भी हो चुकी है। इससे बचाने के लिए पार्क प्रबंधन द्वारा आसपास के गावं में कुत्तों का टीकाकरण भी कराया जाता है, ताकि बाघों को कोई नुकसान न पहुंच सके।

कमेंट
कमेंट X