सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   MP News Panna land once again brightened fortunes of farmers 17 carat 11 cent diamond found during excavation

MP News: पन्ना की धरती ने फिर चमकाई किसान की किस्मत, खुदाई में मिले 17 कैरेट 11 सेंट का हीरा

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में पन्ना जिले की धरती ने एक बार फिर अपने खजाने से बड़ा तोहफा दिया है। यहां रहने वाले प्रकाश कुशवाहा नाम के किसान को खुदाई के दौरान बेशकीमती हीरा मिला है। हीरे की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी जा रही है।

MP News Panna land once again brightened fortunes of farmers 17 carat 11 cent diamond found during excavation
हीरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पन्ना की धरती ने एक बार फिर अपनी अमूल्य संपदा का तोहफा दिया है। कृष्णा कल्याणपुर पटी खदान में खुदाई के दौरान किसान मजदूर प्रकाश कुशवाहा को 17 कैरेट 11 सेंट का हीरा मिला है। इस बेशकीमती हीरे की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।





किसान मजदूर और उसके साथियों ने हीरा कार्यालय में हीरे को जमा कर दिया गया है, जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि वह लंबे समय से इस खदान में मेहनत कर रहे हैं। अपनी इस खोज से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि यह हीरा उनकी और उनके साथियों सहित परिवार की जिंदगी बदल देगा। बता दें कि पन्ना की जमीन से निकलने वाले हीरे न केवल देश भर में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय में जमा हुआ हीरा
नियमों के तहत इस हीरे को पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा कर दिया गया है। इसे अब आगामी नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी से मिलने वाली रकम का एक बड़ा हिस्सा प्रकाश और उनके साथियों को दिया जाएगा। गौरतलब है कि पन्ना की धरती से मिलने वाले हीरे देश भर से लेकर दुनियाभर में मशूहूर हैं। इस क्षेत्र की खदानों से हर साल कई कीमती हीरे निकलते हैं, जो कई लोगों की जिंदगी बदल देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed