सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Panna: Accused arrested for hunting wild animal and cooking its meat, was roaming around with weapons

Panna: जंगली जानवर का शिकार कर मांस पकाते हुए आरोपी गिरफ्तार, घर में छिपा रखे थे हथियार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

पन्ना के विश्रामगंज रेंज में वन विभाग ने एक घर में छापेमारी कर वन्यजीव का मांस पकाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम ने शिकार के अवशेष, दो एयरगन और शिकार में उपयोग किए गए हथियार जब्त किए हैं।

Panna: Accused arrested for hunting wild animal and cooking its meat, was roaming around with weapons
शिकारियों को दबोचने मौके पर दबिश देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पन्ना जिले के विश्रामगंज रेंज के धाम मोहल्ले में वन विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए वन्यजीव का शिकार कर उसका मांस पकाते हुए आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से वन्यजीव के अवशेष, पकाए जा रहे मांस, दो एयरगन और मांस काटने में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार भी जब्त किए हैं।


विश्रामगंज एसडीओ दिनेश गौर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि धाम मोहल्ले में एक युवक के घर में किसी वन्यजीव का मांस पकाया जा रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल टीम गठित की गई और तड़के सुबह छापेमारी की गई। टीम को घर में शिकार के अवशेष, पकाए जा रहे मांस और शिकार में उपयोग किए गए औजार बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्त किए गए मांस और वन्यजीव के अवशेषों को जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शिकार किए गए जीव का प्रकार क्या था। वन विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


पन्ना टाइगर रिजर्व के चलते इस क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। टीम ने बताया कि वन्यजीवों का शिकार और उनके अंगों का उपयोग कानूनी अपराध है, और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी तुरंत दें, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed