सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Panna: Bullies attacked five people fatally over a land dispute, land was left bleeding with axes and weapons.

Panna: जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने पांच लोगों पर किया प्राणघातक हमला, कुल्हाड़ी-बल्लम से लहूलुहान हुई जमीन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार

मामला अजयगढ़ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 राजापुर का है। रविवार सुबह करीब 7 बजे जब भूमि स्वामी अपनी जमीन की जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे तभी तैयारी के साथ पहुंचे कुछ दबंगों ने आपत्ति जताई। बातों-बातों पर इतना बड़ा विवाद तैयार कर दिया कि उक्त भूमि खून से लहूलुहान हो गई। 

Panna: Bullies attacked five people fatally over a land dispute, land was left bleeding with axes and weapons.
पन्ना में दबंगों का आतंक सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील क्षेत्र में जमीनी विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अजयगढ़ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 राजापुर का है। रविवार सुबह करीब 7 बजे जब भूमि स्वामी अपनी जमीन की जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे तभी तैयारी के साथ पहुंचे कुछ दबंगों ने आपत्ति जताई। बातों-बातों पर इतना बड़ा विवाद तैयार कर दिया कि उक्त भूमि खून से लहूलुहान हो गई। दबंगों द्वारा पांच लोगों पर कुल्हाड़ी लाठी एवं बल्लम से जान लेवा हमला किया।


इस पूरे घटनाक्रम में आम रास्ता से निकलने वाले राहगीर भी घायल हुए हैं। दबंगों ने उन्हें भी मार-मार कर अधमरा कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर कर दिया गया है। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरहाल अजयगढ़ थाना पुलिस ने घटनाक्रम को संज्ञान में लेते हुए चार लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें कई एकत्रित लोगों की जुटी भीड़ लाठी-डंडे लिए दिखाई दे रही है। हालांकि अब देखना यह होगा कि अजयगढ़ थाना पुलिस चार लोगों को ही आरोपी चिन्हित करती है या फिर वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के नाम की सूची बढ़ाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed