सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Panna: Bullies entered the house and vandalized it, a dozen people attacked over a minor dispute

Panna: दबंगों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, मामूली विवाद में एक दर्जन लोगों ने किया हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार

पन्ना में दबंगई का मामला सामने आया है। मामूली विवाद में एक दर्जन लोगों ने घर में घुसकर हमला किया। तोड़फोड़ की और दहशत फैलाने की कोशिश की। पीड़ित परिवार ने एसपी से मदद मांगी है। 

Panna: Bullies entered the house and vandalized it, a dozen people attacked over a minor dispute
एसपी को आवेदन देने पहुंचा पीड़ित परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

ककरहटी क्षेत्र का वातावरण हमेशा से ही शांत रहा है, लेकिन इन दिनों अपराधी बेखौफ नजर आ रहे है, और उन्हें पुलिस का भी कोई ख़ौफ़ नहीं। ताजा मामला तब सामने आया जब एक घर के सामने कॉलोनी में दहशत फैलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसमें करीब एक दर्जन बदमाश एक घर में मामूली विवाद के चलते तोड़फोड़ और गाली-गलौज कर दहशत फैला रहे हैं। पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और मदद की गुहार लगाई है।


बताया जा रहा है कि पन्ना के ककरहटी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद लौटते समय 12 तारीख की देर रात मामूली विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि धर्मेंद्र यादव, लब्बू यादव, शंकर यादव सहित करीब एक दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष के रमेश विष्णु ताम्रकार के घर पर हमला कर दिया। गाली गलौज की और तोड़फोड़ की। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें बदमाश जमकर गाली-गलौज और तोड़-फोड़ करते नजर आ रहे हैं। परिजनों ने कोई कार्रवाई न होने के चलते पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर एसपी के नाम ज्ञापन सौंप कर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि बदमाशों द्वारा उन्हें जान से मारने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही परिजनों ने गोली से हवाई फायर करने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं फ़रियादी रमेश ताम्रकार के पुत्र विष्णु ताम्रकार ने वीडियो जारी कर कार्यवाही की अपील की है। बताया कि रात में हमलावर जान से मारने की नीयत से पहुंचे, और मेरे घर और आस पास में भी दबंगई की। पुलिस में शिकायत के बाद भी हमलावर आरोपी नगर में ही खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed