सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Panna Crime Minor girl raped while grazing goats drank poison when pressured to compromise condition critical

Panna Crime: बकरी चराने गई नाबालिग से दुष्कर्म, राजीनामा के लिए दबाव बनाया तो पी लिया जहर, हालत नाजुक

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 11 Oct 2024 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार

बकरी चराने गई नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जब आरोपी ने राजीनामा के लिए दबाव बनाया तो पीड़िता ने जहर पी लिया, जिससे उसकी हालत नाजुक है।

Panna Crime Minor girl raped while grazing goats drank poison when pressured to compromise condition critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ लगातार छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला पन्ना के गुनौर थाना अंतर्गत देखने को मिला। जहां पहले तो बकरी चराने गई 13 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ की गई। जब नाबालिग ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई तो आरोपी द्वारा राजीनामा लेने व जान से मारने की धमकी देकर दबाव बनाया जाने लगा, जिससे दहशत में आकर नाबालिग ने जहर निगल लिया, जिसके बाद अब उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।



नाबालिग की दादी आरोप लगाए है कि उसकी नातिन गांव के पास ही बकरी चराने गई थी, जिसके साथ पहले छेड़छाड़ की गई और दुष्कर्म किया गया। जब नाबालिग ने पूरी घटना परिजनों को बताई तो उनके द्वारा गुनौर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद आरोपी द्वारा फिर से बच्ची को राजीनामा लेने को डराया धमकाया गया और एक ज़हर की शीशी भी साथ लाया और कुल्हाड़ी से काटने व ज़हर पिलाकर मारने की धमकी देते हुए ज़हर की शीशी फेंक कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी के द्वारा डराए-धमकाए जाने की वजह दहशत में बच्ची ने जहर का सेवन कर लिया। वहीं, डयूटी डॉक्टर की माने तो बच्ची की हालत नाजुक होने की वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गुनौर से पन्ना जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। हालांकि, जानकारी लगने के बाद पुलिस के द्वारा मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed