सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Panna: Leopard's body found in Panna's jungles, death suspected in mutual conflict, tiger was also injured

Panna: पन्ना के जंगलों में तेंदुए का शव मिला, आपसी संघर्ष में मौत होने की आशंका, टाइगर भी हुआ था घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
सार

पन्ना के उत्तर वन मंडल में तेंदुए का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। जांच में आपसी संघर्ष से मौत की आशंका जताई गई। पहले भी एक टाइगर घायल मिला था। वन विभाग ने पोस्टमार्टम और अन्य वन्यजीवों की तलाश शुरू कर दी है। इन घटनाओं ने वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती प्रवृत्ति को उजागर किया।

Panna: Leopard's body found in Panna's jungles, death suspected in mutual conflict, tiger was also injured
पन्ना में तेंदुए का शव मिला है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पन्ना जिले के उत्तर वन मंडल के पन्ना रेंज के बहेरा क्षेत्र की वीट-456 में तेंदुए की संदिग्ध अवस्था में मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना का पता उस समय चला जब शौच के लिए गईं महिलाओं ने मृत तेंदुए को देखा। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचित किया। सूचना पर डॉग स्क्वायड और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की मौत के कारणों की जांच शुरू की।
Trending Videos


संघर्ष बनी मौत की वजह
वन विभाग के अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मौत का कारण वन्यजीवों के आपसी संघर्ष को माना है। डीएफओ गर्वित गंगवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि तेंदुए की मौत बाघ या किसी अन्य तेंदुए के साथ संघर्ष में हुई। मौके पर तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया, और वन विभाग दूसरे वन्यजीव की तलाश में जुटा हुआ है। इस बात की भी संभावना है कि संघर्ष में दूसरा वन्यजीव गंभीर रूप से घायल हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में घायल मिला था टाइगर
इससे पहले, पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बाघ भी घायल अवस्था में देखा गया था। पर्यटकों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें बाघ की चोटें स्पष्ट दिख रही थीं। वन अधिकारियों ने उस घटना को भी आपसी संघर्ष का नतीजा माना।

वन विभाग की सतर्कता
वन विभाग ने इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी है। अधिकारी अन्य वन्यजीवों की स्थिति पर नज़र रख रहे हैं और आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। इन घटनाओं ने पन्ना क्षेत्र में वन्यजीवों के बीच बढ़ती संघर्ष प्रवृत्ति की ओर इशारा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed