सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Panna News: 7 carat 44 cent sparkling diamond found again in Panna

MP News: पन्ना की पूरी हुई तमन्ना, फिर मिला 7 कैरेट 44 सेंट का चमचमाता हीरा, 20 लाख रुपये आंकी गई कीमत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 16 Nov 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व में भी किसान और उसके साथियों को मिल चुके है एक दर्जन से अधिक हीरे। यह हीरा 4 दिसंबर को होने वाली नीलामी में रखा जाएगा। किसान दिलीप मिस्त्री और उनके साथियों ने लॉकडाउन के दौरान अपने खेत को हीरा खदान में बदलकर एक दर्जन से ज्यादा हीरे अब तक खोजे हैं।

Panna News: 7 carat 44 cent sparkling diamond found again in Panna
किसान के खेत से निकला हीरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश दुनिया में पन्ना को बेशकीमती हीरों के लिए जाना जाता है। कहते हैं कि यहां की धरा किसी को भी रंक से राजा बना देती है, लेकिन आज हम बात कर रहे हैं, ऐसे किसानों की जिनकी जमीन सब्जी,आलू, टमाटर की जगह बेश कीमती हीरे उगल रही है। अभी तक किसान और उसके साथियों को एक दर्जन से भी अधिक हीरे मिल चुके हैं।



बता दें कि आज फिर इन किसानों को एक चमचमाता हुआ सात कैरेट 44 सेंट का हीरा मिला, जिसे किसान और उसके साथियों ने हीरा कार्यालय में जमा कराया है। इस हीरे की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख के करीब आंकी जा रही है। इसे 4 दिसंबर को होने वाली नीलामी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन


इस साल का दूसरा बड़ा हीरा
किसान दिलीप मिस्त्री ने बताया कि वह और उसके साथी पेशे से किसान हैं। लॉकडॉउन के समय उन्होंने अपने निजी खेत को हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर खदान लगाई। तब से अभी तक उन्हें अलग-अलग साथियों के नाम से एक दर्जन से अधिक हीरे मिल चुके हैं। वहीं, आज उन्हें 7 कैरेट 44 सेंट का हीरा मिला यह उनका इस साल का दूसरा बड़ा हीरा है। इसके पूर्व भी उन्हें इसी खेत से 16 कैरेट का हीरा मिला था, जो उन्होंने हीरा कार्यालय में जमा किया था। 

खुशी शब्दों में बयान नहीं की जा सकती
उन्होंने बताया कि हीरा मिलने से काफी खुशी है, जो शब्दों में बयान नहीं की जा सकती। हीरा नीलामी के बाद मिलने वाले पैसों से वह अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं उनके भविष्य उज्ज्वल करने में खर्च करेंगे। वहीं हीरा पारखी ने बताया कि उक्त हीरे को आगामी नीलामी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed