{"_id":"6766f6af5854b18cd703b6ce","slug":"panna-news-chinese-manjha-wreaks-havoc-seven-year-old-girl-seriously-injured-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panna News: चाइनीज मांझे का कहर, सात साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल, लगे 44 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panna News: चाइनीज मांझे का कहर, सात साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल, लगे 44 टांके
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में चाइनीज मांझे का कहर देखने को मिला है। चाइनीज मांझे के चलते एक सात साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के पन्ना से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के इस्तेमाल ने एक मासूम बच्ची की जिंदगी को संकट में डाल दिया। सात साल की बच्ची इस खतरनाक मांझे की चपेट में आ गई। पन्ना की गहरा निवासी श्रद्धा कुशवाहा के दोनों हाथ और पैर बुरी तरह जख्मी हो गए।
बता दें कि हालत इतनी गंभीर हो गई कि डॉक्टरों को दोनों पैरों में 44 टांके लगाने पड़े। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का कहना है कि बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हुई है।प्राथमिक तौर पर इलाज पन्ना जिला चिकित्सालय में कर दिया गया है। लेकिन स्थिति गंभीर होने के चलते उसे जबलपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि प्रतिबंध चाइनीज मांझे के बावजूद खतरनाक चाइना मांझा बाजार में कैसे पहुंच रहा है। प्रशासन को ऐसे मामलों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए, ताकि कोई और मासूम इस तरह की दर्दनाक घटना का शिकार न हो।
डॉ. आलोक गुप्ता (सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय पन्ना)
