सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Panna News: The body of the loco pilot missing for two days was recovered from Chanda Valley

Panna News: दो दिन से लापता लोको पायलट का शव बरामद, दोस्त ने हत्या के बाद चांदा घाटी में फेंका था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 26 Dec 2024 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार

हत्या के आरोपी की निशानदेही पर शव को चांदा घाटी से पुलिस ने बरामद किया। बताया गया कि मृतक लोको पायलट था और छुट्टी पर घर आया हुआ था।

Panna News: The body of the loco pilot missing for two days was recovered from Chanda Valley
दोस्त ने की दोस्त की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र से लापता हुए जीतेंद्र चौरसिया (32) का शव चांदा घाटी में बरामद हुआ। मृतक के परिजनों ने दोस्त धर्मेंद्र चौरसिया पर शक जताया था। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्या खुलासा हुआ। कटनी पुलिस की कड़ी पूछताछ में धर्मेंद्र ने हत्या का खुलासा किया। शव की बरामदगी के बाद सारा मामला स्पष्ट हो गया।

Trending Videos


छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा थाना अंतर्गत दो दिन पूर्व जीतेंद्र चौरसिया (32 वर्ष) पिता वीरेंद्र चौरसिया घर से लापता हो गया था। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन वह कहीं भी नहीं मिला। इस पर परिजनों ने कटनी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने उसके दोस्त पर शक जताया। बताया कि दोस्त धर्मेंद्र चौरसिया निवासी गढ़ीमलहरा के साथ ही जीतेंद्र को अंतिम बार देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी लगने के बाद कटनी पुलिस ने उसके दोस्त से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि पवई से 8 किलोमीटर दूर चांदा घाटी में शव को फेंका है। इस आधार पर पवई पुलिस मौके पर पहुंची व देखा तो घाटी में शव बरामद हो गया। पंचनामा कार्रवाई के पश्चात शव को पीएम के लिए भेजा गया। बताया गया है कि मृतक धर्मेंद्र लोको पायलट था, जो कुछ दिन की छुट्टियों में गढ़ी मलहरा आया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed