सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Panna Robber bride and alleged parents who absconded with jewelery and cash arrested caught from Katni

Panna News: जेवरात और नकदी लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन और कथित मां-बाप गिरफ्तार, कटनी से पकड़ा गया

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Oct 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

पन्ना जिले में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित उसके कथित माता-पिता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शादी के 8वें दिन ही लुटेरी दुल्हन सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई थी।

Panna Robber bride and alleged parents who absconded with jewelery and cash arrested caught from Katni
लुटेरी दुल्हन और कथित मां-बाप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पन्ना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन और उसके कथित माता-पिता को गिरफ्तार किया है। जो शादी के 8वें दिन ही सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी लेकर फरार हो गई थी। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इन सभी के पास से धोखाधड़ी से लूटे गए सोने-चांदी के गहने भी बरामद कर लिए हैं।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनवानी थाना में फरियादी संतोष कुमार शुक्ला ने 21 सितंबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे सोनू शुक्ला की शादी महिमा शर्मा से हुई थी। जो शादी के आठवें दिन ही सोने-चांदी और नकदी लेकर फरार हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। इसी द्वारान पुलिस गिरोह के सरगना शिव प्रताप सिंह उर्फ मोटू सिंह की लोकेशन कटनी में मिली, जिसके बाद एसपी साईं कृष्णा एस थोटा के निर्देश पर थाना प्रभारी वहीद खान की अगुवाई में पुलिस टीम ने कटनी जाकर उसे गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरगना ने लुटेरी दुल्हन समेत अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी, जिसमें सुमित पाल, राजेश लोधी, रजनी रघुवंशी और गुंजन शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से हाफ पेटी चांदी, मंगल सूत्र, पायल, 10 हजार नकद, फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल जब्त किए हैं। इतना ही नहीं इन आरोपियों के द्वारा दमोह जिले में भी इसी प्रकार की ठगी करने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed