सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Panna: There was a fierce dispute between two parties over cattle grazing, 14 people injured

Panna: मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, एक पक्ष के 14 लोग घायल, तीन की हालत नाजुक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

जमीन पर कब्जे को लेकर पन्ना जिले में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के 14 लोग घायल हुए हैं। इसमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

Panna: There was a fierce dispute between two parties over cattle grazing, 14 people injured
पन्ना में दो पक्षों में विवाद हो गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पन्ना जिले के धरमपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भैरहा के बजरंगपुर मजरा में मवेशी चराने को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया। एक पक्ष के दबंग भू माफिया सरपंच सहित एक सैकड़ा से अधिक लोग ट्रेक्टर-ट्रॉली से आए और सभी ने मवेशी चराने वालों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।


घटना में मवेशी चराने वालो के 14 चरवाहे लोग घायल हुए, जिनमे महिलाएं भी शामिल हैं। जिन्हें खून से लथपथ अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है, जहां तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों की शिकायत पर धरमपुर थाने में एक दर्जन लोगों पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिले के धरमपुर थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत भैरहा में स्थित गोचर जमीन जिस पर बजरंगपुर टोला के दर्जनों किसान कई वर्षो से मवेशी चराते चले आ रहे हैं। उसी जमीन पर ग्राम के लोगो का निस्तार होता था, उक्त जमीन लगभग 70 बीघा है। इसमें ग्रामवासी मवेशियों, भैसो को चराने के लिए उपयोग करते थें। आरोप है कि उक्त जमीन पर सिंहपुर ग्राम पंचायत के भू माफिया सरपंच योगेन्द्र धुरिया उर्फ रसगुल्ला महाराज की नजर लग गई, तथा सरपंच द्वारा उक्त जमीन पर अवैध कब्जा करने की योजना बनाई। 13 अक्टूबर 2024 को चार ट्रैक्टर लेकर जिसमें लगभग डेढ सौ लोग थे, मौके पर पहुंचकर जोतना प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि चरवाहे किसान लोग अपने मवेशियों को चरा रहे थे, जिसको लेकर दबंग सरपंच द्वारा मना किया गया। जिस बात का विरोध ग्रामवासियों द्वारा किया गया तो संबंधितों द्वारा मारना पीटना प्रारंभ कर दिया। लाठी- डंडों एवं कुल्हाड़ी से पीटना चालू कर दिया। इसमें 14 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना धरमपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के पंहुचने पर ही आरोपी घटना स्थल से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed