सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Tiger in MP: Tigress P-141 and four cubs are thrilling the tourists in Panna Tiger Reserve.

Tiger in MP: पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को रोमांचित कर रहे बाघिन पी-141 और चार शावक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
सार

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-141 और उसके चार शावक इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बाघिन के साथ शावकों की अठखेलियां देख पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं। यह मनमोहक नजारा कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पन्ना टाइगर रिजर्व की ख्याति और बढ़ रही है।

Tiger in MP: Tigress P-141 and four cubs are thrilling the tourists in Panna Tiger Reserve.
पन्ना टाइगर रिजर्व में उछलकूद करते बाघ के शावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देशभर में बाघों की बढ़ती संख्या के लिए प्रसिद्ध पन्ना टाइगर रिजर्व (पीटीआर) इन दिनों पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां आने वाले पर्यटकों को बाघों का आसानी से दीदार हो जाता है, और अब बाघिन पी-141 अपने चार शावकों के साथ पर्यटकों को रोमांचित कर रही है।

शनिवार को पीटीआर में बाघिन और उसके शावकों का शानदार नजारा देखने को मिला, जहां पर्यटक उनकी अठखेलियां देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। पर्यटकों ने इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि ये चारों शावक महज छह महीने के हैं और जंगल में सर्वाइव करने के गुर अपनी मां से सीख रहे हैं। बाघिन पी-141 और उसके शावक पर्यटकों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, क्योंकि वे अक्सर आसानी से दिख जाते हैं।

विज्ञापन

पर्यटकों ने बताया कि मां और बच्चों का खेलते हुए देखना अद्भुत अनुभव था। उन्होंने इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर अपनी यादों में समेट लिया। बाघों का यह सहज और स्वाभाविक व्यवहार पन्ना टाइगर रिजर्व को विशेष पहचान दिला रहा है।

पीटीआर प्रबंधन ने कहा कि यह न केवल पर्यटकों के लिए मनोरम है बल्कि बाघों के संरक्षण और उनके बढ़ते परिवारों की कहानी भी बताता है। बाघिन पी-141 और उसके शावक पन्ना के जंगलों में जीवन के रोमांच को जीवंत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed