Panna Cement Factory: जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन स्लैब गिरा, पांच मजदूरों की मौत की आशंका
पन्ना में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 5 मजदूरों की मौत होना बताई जा रही है, हालांकि मौतों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पन्ना में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 5 मजदूरों की मौत होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आ रही है, पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। जबकि करीब 50 मजदूर घायल हुए हैं।
कंपनी के सूत्रों ने बताया कि राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एम्बुलेंस भी मौके पर हैं, वहीं गंभीर घायल हुए मजदूरों को कटनी रेफर कर दिया गया है।
सुरक्षा को देखते हुए फैक्टरी के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई हैं।
पूर्व विधायक ने जताया दुख
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया स्थित जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा। निर्माणाधीन यूनिट की छत गिरने से 15-20 मजदूरों के दबे होने की आशंका। सरकार से अपील है कि तुरंत राहत-बचाव कार्य तेज किए जाएं और हादसे के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो। मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।… pic.twitter.com/yMvAcb9q4v
— Mukesh Nayak (@mukeshnayakINC) January 30, 2025
पन्ना हादसे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की प्रतिक्रिया
पन्ना के जेके सीमेंट प्लांट में स्लैब गिरने से हुए हादसे में कई लोगों के मरने की सूचना हृदय विदारक है। इस घटना में मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सरकार द्वारा घटना में मृत और घायलों के आंकड़ों की सही जानकारी अबतक प्राप्त नहीं हुई है। मोहन सरकार को इस घटना की शीघ्र जांच कराकर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाना चाहिए एवं इस घटना में सरकार द्वारा मृतकों को उचित मुआवजा भी प्रदान किया जाना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
