{"_id":"6772a2a30ccbc28b2801477f","slug":"when-he-did-not-get-a-job-graduate-boy-tried-his-luck-in-panna-found-a-priceless-diamond-while-digging-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"2024 जाते-जाते बना लखपति: नौकरी नहीं मिली तो ग्रेजुएट लड़के ने आजमाई किस्मत, खुदाई में मिला बेशकीमती हीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2024 जाते-जाते बना लखपति: नौकरी नहीं मिली तो ग्रेजुएट लड़के ने आजमाई किस्मत, खुदाई में मिला बेशकीमती हीरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 30 Dec 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में हीरे की खदान है। यहां पर अक्सर देखा जाता है कि किसानों को खुदाई के दौरान हीरा मिलता है, जिसे हीरा कार्यालय में जमा करा दिया जाता है। इसके बाद नीलामी होती है। एक बार फिर पन्ना में एक युवक को खुदाई के दौरान 4.1 कैरेट का हीरा मिला।
हाथ में हीरा लेकर दिखाता हुआ युवक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पन्ना जिले की हीरा खदानों में साल 2024 के आखिरी दिनों में हीरे मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। 30 दिसंबर 2024 को फिर एक युवक को चार कैरेट एक सेंट का नायाब हीरा मिला है। युवक ने अपने पिता और मित्रों के साथ पहुंचकर इस हीरे को हीरा कार्यालय पन्ना में जमा कर दिया है, जो आगामी नीलामी में रखा जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरा धारक अजय सिंह यादव पिता संतोष सिंह यादव जिला पंचायत उपाध्यक्ष पन्ना ने बताया कि वह ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी का प्रयास कर रहा था। लेकिन सफल नहीं होने पर उसने हीरा खदान में किस्मत आजमाने का विचार किया और इसी विचार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए ग्राम सरकोहा के लच्छी पाल की निजी भूमि में हीरा खदान के लिए हीरा कार्यालय पन्ना से पट्टा जारी करवा कर फरवरी 2024 में हीरा खदान शुरू की। जहां 10 महीने की मेहनत के बाद आज 30 दिसंबर 2024 को सोमवती अमावस्या के दिन चार कैरेट एक सेंट का नायाब हीरा मिला है, जो हीरा कार्यालय पन्ना में जमा कर दिया गया है।
कीमत 10 लाख से अधिक
हीरा कार्यालय के लिपिक सुनील जाटव और खनिज निरीक्षक नूतन जैन की उपस्थिति में हीरे की परख की गई, जो चार कैरेट एक सेंट का उज्जवल किस्म का बताया गया है। इस हीरे की कीमत 10 लाख से अधिक आंकी जा रही है। अजय ने कहा है कि हीरा नीलामी से मिलने वाली रकम से वह कोई व्यवसाय शुरू करेगा। युवक को हीरा मिलने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल बताया जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X