सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   pithampur-minor-murder-phonepe-balance-skeleton-recovered-police-arrest Dhar News

पीथमपुर हत्याकांड का खुला राज: फोन-पे बैलेंस के लालच में की नाबालिग की हत्या, फिर आरोपी ने जंगल में दफनाया शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार

पीथमपुर में 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या मोबाइल में मौजूद फोन-पे बैलेंस के लालच में कर दी गई। आरोपी ने हत्या के बाद शव को जंगल में डेढ़ फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर नरकंकाल बरामद किया।

pithampur-minor-murder-phonepe-balance-skeleton-recovered-police-arrest Dhar News
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

औद्योगिक नगरी पीथमपुर में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या मोबाइल में फोन-पे के बैलेंस के लालच में की गई। घटना के बाद आरोपी ने शव को मिट्टी में दबा दिया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने नाबालिग की तलाश करते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बच्चे के साथ एक संदिग्ध युवक नजर आया।





पुलिस तुरंत हरकत में आई और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आरोपी राहुल पिता मुन्नालाल, उम्र 31 वर्ष, ने हत्या करना कबूल करते हुए शव को जंगल में दफनाने की जानकारी दी। पुलिस जंगल पहुंची और आरोपी की निशानदेही पर नाबालिग का नरकंकाल मिट्टी से बरामद किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने डिजिटल वॉलेट में मौजूद पैसों के लालच में वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
दरअसल, पीथमपुर सेक्टर-1 थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय बालक 11 मई को लापता हो गया था। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के यहां बालक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कपिला चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से नाबालिग का नरकंकाल बरामद किया।

विज्ञापन
Trending Videos

बैलेंस ने बिगाड़ी नीयत
जांच के दौरान सामने आया कि नाबालिग आरोपी को पहले से जानता था। कपिला चौराहे के पास एक होटल पर दोनों मिले थे। बातचीत के दौरान आरोपी ने बालक के मोबाइल में फोन-पे का बैलेंस देखा। सात हजार रुपए का बैलेंस देखकर आरोपी की नीयत बदल गई और उसने नाबालिग से पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि जब बालक ने पैसे भेजने से इनकार किया तो आरोपी उसे बहला-फुसलाकर गणेश तोल कांटे के पीछे सुनसान इलाके में ले गया। वहां आरोपी ने जबरन मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए मृतक के मोबाइल से सिम कार्ड निकाल दिया।


ये भी पढ़ें- Bhopal News: 94 हजार स्कूल बंद करने का भोपाल में विरोध, छोटे बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

डेढ़ फीट गड्ढे में दबाया शव
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीथमपुर स्थित कपिला चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गला दबाकर नाबालिग की हत्या कर दी। इसके बाद जंगल में पत्थरों से मिट्टी हटाकर शव को डेढ़ फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया। घटना के बाद आरोपी फिर घर आ गया और सामान्य जीवन जीने लगा। इधर पुलिस तलाश करते हुए जंगल में पहुंची तो नाबालिग का शव कंकाल में तब्दील हो चुका था। पुलिस ने शरीर के सभी अवशेष बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर भेज दिए हैं, जहां से रिपोर्ट आना बाकी है।

जानें क्या बोले-थाना प्रभारी?
ओमप्रकाश अहिर, (थाना प्रभारी, सेक्टर-1 थाना, पीथमपुर) ने कहा, “शव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।”

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed