धार के डही हत्याकांड का खुलासा: बोलेरो लूटकर ले जा रहे थे, विरोध किया तो मार दी गोली; तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
डही में बोलेरो लूट के लिए ऑटो डील कर्मचारी साहिल की हत्या मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर ये गिरफ्तारी की है। पढ़ें पूरी खबर
विस्तार
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र डही में ऑटो डील शोरूम के कर्मचारी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बोलेरो वाहन लूटने की नियत से वारदात को अंजाम दिया था। कर्मचारी द्वारा विरोध करने पर उसकी हत्या कर शव को साक्ष्य छिपाने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल को डही स्थित ए-वन ऑटो डील शोरूम पर तीन युवक पहुंचे थे। उन्होंने बोलेरो वाहन (MP 04 TT 3572) खरीदने की बात कही और टेस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम कर्मचारी साहिल को साथ लेकर फरार हो गए। फरियादी मोहम्मद हारुन खत्री की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण और लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान लूटी गई बोलेरो ग्राम सुसारी के पास पलटी हुई मिली। वाहन में खून के निशान मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र में सघन सर्चिंग शुरू की, जिसके बाद 12 अप्रैल को शाम के समय साहिल का शव झाड़ियों में बरामद हुआ।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी करते हुए 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। एक आरोपी की पहचान सुनील निवासी आम्बी, जिला अलीराजपुर के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने आम्बुआ के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। सुनील पर पूर्व में भी हत्या और मारपीट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
पढ़ें: 1.630 किलो चरस के साथ महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, जानें
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले से लूट की योजना बनाई थी। रास्ते में साहिल द्वारा विरोध करने पर उसे गोली मार दी और शव को सुनसान स्थान पर झाड़ियों में छिपा दिया। घटना के बाद भागते समय बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद आरोपी पैदल भाग निकले और बाद में मोटरसाइकिल के जरिए अपने गांव फरार हो गए।
पूरे मामले का खुलासा कुक्षी थाना परिसर में पुलिस उप-महानिरीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा किया गया। पुलिस अब वारदात में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्यों की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में विभिन्न थानों की पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X