{"_id":"69e798bf849590fea2024ebd","slug":"raisen-bus-fire-accident-50-passengers-safe-short-circuit-sehatganj-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 42 डिग्री की गर्मी और चलती बस में आग; 50 जिंदगियों के लिए फरिश्ता बना ड्राइवर, जानें कैसी बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 42 डिग्री की गर्मी और चलती बस में आग; 50 जिंदगियों के लिए फरिश्ता बना ड्राइवर, जानें कैसी बची जान
Tue, 21 Apr 2026 09:04 PM IST
रायसेन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
Published by: रायसेन ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:04 PM IST
सार
रायसेन जिले के सेहतगंज के पास मंगलवार शाम एक स्लीपर कोच बस में भीषण आग लग गई। इंदौर से सागर जा रही इस बस में करीब 50 यात्री सवार थे। स्टेयरिंग के पास शॉर्ट सर्किट से धुआं उठते ही चालक ने तुरंत बस रोक दी, जिससे सभी यात्री समय रहते सुरक्षित नीचे उतर गए।
विज्ञापन
रायसेन में धू-धू कर जली स्लीपर बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भोपाल मार्ग पर सेहतगंज के पास इंदौर से सागर जा रही एक चलती स्लीपर कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते आग का पता चल गया और बस में सवार करीब 50 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
अचानक धुएं से भरा केबिन, यात्रियों में मची चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 4 बजे जब बस सेहतगंज के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक बस के केबिन में धुआं भरने लगा। धुआं देखते ही यात्रियों के बीच अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और यात्रियों को तत्काल नीचे उतरने को कहा। किसी बड़े धमाके की आशंका के चलते डरे हुए यात्री अपनी जान बचाने के लिए बस से करीब 200 मीटर दूर जाकर खड़े हो गए।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटें, ड्राइवर की तत्परता आई काम
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें सबसे पहले चालक की सीट के नीचे और स्टेयरिंग के पास से उठी थीं। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि बैटरी में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग भड़की थी। आग विकराल रूप धारण करती, उससे पहले ही चालक और परिचालक ने तुरंत पानी डालकर लपटों पर काबू पा लिया। उनकी इसी तत्परता ने एक भीषण अनहोनी को रोक लिया।
विज्ञापन
पढ़ें: 11 साल के मासूम का बेरहमी से कत्ल, घर के नीले ड्रम में छिपाया हुआ था शव; पूरे इलाके में दहशत
भीषण गर्मी में बढ़ रहा है वाहनों में आग का खतरा
गौरतलब है कि रायसेन जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है और पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। अत्यधिक तापमान के कारण वाहनों के इंजन और बैटरी पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस घटना के बाद यात्रियों ने सुरक्षित बच जाने पर राहत की सांस ली। पुलिस और प्रशासन ने भी वाहन चालकों को गर्मी के मौसम में सावधानी बरतने और समय-समय पर मेंटेनेंस कराने की सलाह दी है।
