सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajasthan Youth’s Body Recovered Two Days After Drowning in Narmada River at Omkareshwar

MP News: नर्मदा नदी में डूबे युवक का शव दो दिन बाद मिला, दोस्तों को डूबने से बचाया,खुद तेज बहाव में बह गए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 09 Sep 2025 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूबे राजस्थान के युवक का शव दो दिन बाद मोरटक्का नर्मदा एक्वाडक्ट ब्रिज के नीचे से बरामद किया गया है। वह स्नान के दौरान तेज बहाव में बह गया था।

Rajasthan Youth’s Body Recovered Two Days After Drowning in Narmada River at Omkareshwar
मृतक चिराग मेवाड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में रविवार को डूबे राजस्थान पाली निवासी युवक का शव दो दिन बाद बरामद कर लिया गया। मोरटक्का चौकी प्रभारी लखन डाबर ने बताया कि मृतक उम्मेद उर्फ चिराग मेवाड़ा (25) का शव घटनास्थल से लगभग 12 किलोमीटर दूर मोरटक्का नर्मदा एक्वाडक्ट ब्रिज के नीचे मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को राजस्थान के पाली जिले से आए 6-7 युवक ओंकार मठ घाट पर स्नान कर रहे थे। इस दौरान चिराग गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने गए दो साथी भी बहने लगे, लेकिन चिराग ने साहस दिखाते हुए उन्हें धक्का देकर उथले पानी में पहुंचा दिया। जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन वह खुद तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, गोताखोरों और प्रशासन की टीम तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। दो दिन बाद मंगलवार को चिराग का शव घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर मोरटक्का एक्वाडक्ट ब्रिज के नीचे मिला।  

ये भी पढ़ें: पिज्जा के साथ कॉकरेाच फ्री!: CSP के बेटे ने नामी ब्रांड से मंगाया, घर पर बॉक्स खोलते ही उड़े होश, जानें मामला

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओंकारमठ और चक्रतीर्थ घाट पर बार-बार हादसे हो रहे हैं, फिर भी सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं होने से हर साल ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। हादसे के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नदी में तेज बहाव वाले क्षेत्रों में स्नान न करें। केवल सुरक्षित घाटों का ही उपयोग करें।

ये भी पढ़ें: शिप्रा में बही आरक्षक 61 घंटे बाद भी लापता, कार भी नहीं मिली, अब रणनीति बदली; 130 जवान तलाश में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed