फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Moving eco car turns into ball of fire in Rajgarh

MP News: राजगढ़ में चलती हुई इको कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Tue, 28 May 2024 11:12 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 28 May 2024 11:12 AM IST
सार

MP News: मध्यप्रदेश के सबसे गर्म जिले में शुमार राजगढ़ जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान लगभग 46 डिग्री के आसपास मापा गया, ऐसे जहां जिले में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। वहीं चार पहिया वाहन चालकों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Moving eco car turns into ball of fire in Rajgarh
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐसा ही एक मामला सोमवार की दोपहर 4 बजे के लगभग राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में स्थित नाहरदा बड़ली पर देखने को मिला है, जहां एक चलती हुई इको कार अचानक आग का गोला बन गई। जिसमें मौजूद चालक ने अपने आपको जलते हुए वाहन में से कूदकर बचाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कार चालक दिनेश सोंधिया अपनी इको कार से अकेला ही खिलचीपुर से ढाबली गांव की तरफ जा रहा था, उसी दौरान भोजपुर रोड पर स्थित नाहरदा बड़ली के समीप उसमें आग लग गई। आग लगने के दौरान चालक वाहन से कूदकर बाहर निकला और खिलचीपुर नगर परिषद की फायर टीम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि उक्त चालक समय रहते उक्त जलती हुई कार से बाहर निकल गया अन्यथा कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती थी। कार में आग क्यों और कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हुआ है। गौरतलब है की मध्यप्रदेश में कार में अचानक आग लगने का यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि इसके पूर्व में भी कई मामले सामने आ चुके हुआ, जिसमें कुछ कारों में आग लगने का कारण एलपीजी गैस भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed