{"_id":"66e9b49c873da7e6790f7a26","slug":"mp-crime-journalist-shot-dead-in-rajgarh-attackers-came-on-bike-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: राजगढ़ में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए थे हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: राजगढ़ में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए थे हमलावर
Tue, 17 Sep 2024 10:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:26 PM IST
सार
राजगढ़ जिले के सारंगपुर नगर में मंगलवार देर शाम को एक स्थानीय पत्रकार को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद नगर में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
पत्रकार सलमान अली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो देश के चौथे स्तंभ कहलाने वाले पत्रकारों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजगढ़ जिले के सारंगपुर नगर से सामने आया है। जहां अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय पत्रकार को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम मंगलवार देर शाम को सारंगपुर नगर के अस्पताल रोड पर स्थित कंचन मेडिकल के पास का बताया जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि तीन अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने स्थानीय पत्रकार सलमान अली पर बंदूक की गोली से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने लहूलुहान हालत में गंभीर घायल पत्रकार सलमान अली को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
साथ ही बताया जा रहा है कि स्थानीय पत्रकार पर पूर्व में भी धारदार हथियार से हमले किए जा चुके थे। लेकिन मंगलवार देर शाम को हमलवारों ने उन्हें हमेशा के लिए सुला दिया। वही, मामले में सारंगपुर थाना प्रभारी आकंशा शर्मा का कहना है कि स्थानीय पत्रकार सलमान अली पर तीन अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है, जिसके पश्चात आगामी कार्रवाई की जाएगी।
