फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP Politics News Digvijay Singh targeted PM Modi said his Political history is based on Hindu Muslim

MP Politics: दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- उनका राजनीतिक इतिहास हिंदू-मुस्लिम पर आधारित

Sun, 05 May 2024 12:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 05 May 2024 12:22 PM IST
सार

Digvijay Singh statement: अपने लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ में पीटीआई से इंटरव्यू के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का राजनीतिक इतिहास हिंदू-मुस्लिम विवाद पर आधारित है और उन्हें इस बात पर आत्ममंथन करना चाहिए।

विज्ञापन
MP Politics News Digvijay Singh targeted PM Modi said his Political history is based on Hindu Muslim
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक इतिहास हिंदू-मुस्लिम विवाद पर आधारित है और उन्हें इस बात पर आत्ममंथन करना चाहिए कि इससे किसे फायदा हो रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे ईवीएम पर हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने ये सारी बातें राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में प्रचार करते हुए पीटीआई से कही।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर आप मोदी जी के राजनीतिक इतिहास को देखें तो यह हिंदू-मुस्लिम विवाद पर आधारित है। बेहतर होगा कि नरेंद्र मोदी इस बात पर आत्ममंथन करें कि इससे किसे फायदा हो रहा है और इससे कौन लोग पीड़ित हैं। बता दें कि राजगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। ऐसे में दिग्विजय सिंह लगातार लोगों से मुलाकात कर वोट मांगने की अपील कर रहे हैं, वहीं दिग्विजय सिंह भाजपा पर भी निशाना साध रहे हैं। सिंह ने भाजपा पर वास्तविक मुद्दों के बजाय जाति और धर्म के आधार पर वोट मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब असली मुद्दों के आधार पर चुनाव कहां लड़े जा रहे हैं? भाजपा ने कांग्रेस पर कई मुद्दों को लेकर हमला किया है। उसने कांग्रेस पर ओबीसी कोटा छीनकर मुसलमानों को देने और घुसपैठियों को धन वितरित करने की योजना बनाने का आरोप लगाया है।दिग्विजय सिंह ने गुजरात विकास मॉडल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर आप गुजरात के मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) को देखें तो आप पाएंगे कि यह देश के शीर्ष 10 राज्यों में भी नहीं आता है। वहीं भाजपा के नारे 'अब की बार, 400 पार' पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में पूरी सटीकता के साथ जीतने वाली सीटों की संख्या का अनुमान लगाने में कामयाब रही।
विज्ञापन


ईवीएम में हेरफेर
2014 में 272 और 2019 में 300 पार का नारा देने और भाजपा की चुनावी सफलता में ईवीएम की भूमिका वाले सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कम से कम मैं इस पर विश्वास करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि वह ईवीएम पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन चुनाव के बाद इस बारे में बात करेंगे। बता दें कि ईवीएम में हेरफेर के संदेह को निराधार बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 26 अप्रैल को पुरानी पेपर बैलेट प्रणाली को वापस लाने की मांग को खारिज कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि ईवीएम सुरक्षित। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने मतपत्र प्रणाली की वापसी की मांग करने वाली जनहित याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि बार-बार और लगातार संदेह और निराशा, यहां तक कि बिना किसी सबूत के भी अविश्वास पैदा करने का विपरीत प्रभाव डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 के चुनावों की तुलना में लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों में कम मतदान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि सबसे पहले लोगों को इस बात पर संदेह है कि उनका वोट ईवीएम में सही जगह दर्ज हो रहा है या नहीं। दूसरे, लोगों पर वोट देने का बहुत दबाव है और इसलिए उनकी मतदान में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि तीसरा कारण भीषण गर्मी हो सकती है। पिछली बार भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर से हारने वाले दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि इस बार चुनावों को लेकर मतदाताओं में उत्साह की कमी है।


राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र
बता दें कि इस बार दिग्विजय सिंह का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद रोडमल नागर से है। नागर 2014 से राजगढ़ सीट पर काबिज हैं। जबकि सिंह ने 1984 और 1991 में यह सीट जीती थी। उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में पांच बार इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। राजगढ़ निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो यहां 18,69,937 मतदाता हैं, जिनमें 9,60,505 पुरुष, 9,09,409 महिलाएं और 23 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed