फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh Child marriages even after complaint no action is taken those giving information receive threats

Rajgarh News: शिकायत के बाद भी हो जाते हैं बाल विवाह, नहीं होती कार्रवाई, सूचना देने वाले को मिलती हैं धमकियां

Sat, 25 May 2024 03:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 25 May 2024 03:39 PM IST
सार

यहां शिकायत करने के बाद भी बाल विवाह करवाए जाते हैं। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। गजब तो ये है कि जो बाल विवाह की शिकायत करते हैं उन्हें धमकियां भी मिलती हैं।

विज्ञापन
Rajgarh Child marriages even after complaint no action is taken those giving information receive threats
रामप्रसाद वर्मा, शिकायतकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले के नाईहेड़ा गांव निवासी एक शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने आठ मई को एक लिखित शिकायत महिला एवं बाल विकास विभाग में दी थी, जिसमें उसने धतुरिया गांव में आयोजित होने वाले बाल विवाह के बारे में बताया था। विभाग की टीम वहां पहुंची, उसके बावजूद भी वहां बाल विवाह सम्पन्न हुआ, जिसके बाद से अब संबंधित लोग उसे धमकियां दे रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, शिकायतकर्ता रामप्रसाद वर्मा का आरोप है कि उसके द्वारा आठ मई को एक लिखित शिकायत महिला एवं बाल विकास विभाग को दी गई थी। इसमें धतुरिया गांव में 10 मई को संपन्न होने वाले नाबालिग जोड़े का जिक्र था। लेकिन शिकायत के पश्चात भी वह बाल विवाह संपन्न हुआ और संबंधित लोगों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि मुझ शिकायतकर्ता को दूल्हे का पिता और अन्य लोग धमकियां दे रहे हैं। साथ ही उसने बताया कि उसके द्वारा दर्ज कराई गई धारा-181 की शिकायत वापस लेने के लिए जीरापुर पुलिस के एक आरक्षक के द्वारा भी दबाव बनाया जा रहा है और बाल विवाह रचाने वाले आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


गौरतलब है की मध्यप्रदेश का राजगढ़ जिला जहां नातरा-झगड़ा जैसी कुप्रथाएं आज भी प्रचलित हैं। वहीं, बाल विवाह होना भी आम सा हो गया है, जिसके लिए जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद भी बाल विवाह सम्पन्न करवाए जाते हैं। वहीं, मामले की शिकायत करना पीड़ित के लिए भी अब मुसीबत का सबब बनता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, महिला बाल विकास विभाग भी शिकायत को वेरीफाई करने की बजाय शिकायतकर्ता को दोबारा सामने आकर एफआईआर दर्ज करवाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्यामबाबू खरे का कहना है कि हमारी टीम जब तक वहां मौजूद थी। वहां विवाह भी हुआ था, यदि हमारे जाने के बाद विवाह हुआ है तो हम शिकायतकर्ता के साथ थाने जाकर उक्त मामले में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed