फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh Lokayukta arrested engineer of Janpad Panchayat who was demanding bribe in exchange of assessment

Rajgarh: मूल्यांकन के बदले रिश्वत मांगने वाला जनपद पंचायत का इंजीनियर लोकायुक्त के हाथों धराया, की गई कार्रवाई

Wed, 22 May 2024 10:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 May 2024 10:04 PM IST
सार

मूल्यांकन के बदले रिश्वत मांगने वाले जनपद पंचायत के इंजीनियर को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Rajgarh Lokayukta arrested engineer of Janpad Panchayat who was demanding bribe in exchange of assessment
इंजीनियर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे मामले में राजगढ़ जिले से एक और इजाफा हुआ है, जिसमें लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सारंगपुर जनपद पंचायत में पदस्थ इंजीनियर को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फरियादी जितेंद्र कुमार मालवीय जो की सारंगपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सुलतानिया में सरपंच है। उनके द्वारा लोकायुक्त भोपाल को शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें उल्लेख था कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत में श्मसान घाट के सामने सीसी रोड एवं थेल टंकी का निर्माण कार्य कराया गया है। इसके लिए मूल्यांकन विभाग में पदस्थ इंजीनियर गोविंद कुआनार अहिरवार के द्वारा 10 प्रतिशत के हिसाब से 67 हजार रुपये की मांग की जा रही है, जिसका लोकायुक्त के द्वारा सत्यापन कराया गया, जो की शिकायत सत्य पाई गई।
विज्ञापन


इसके पश्चात 22 मई को लोकायुक्त ने उक्त इंजीनियर को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और अंततः 20 हजार की रिश्वत लेते हुए भ्रष्ट इंजीनियर गोविंद अहिरवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया और आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में रिश्वत कांड और पकड़ाए जाने का यह कोई पहला दूसरा अथवा तीसरा मामला नहीं है। बल्कि इसके पूर्व भी दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन उसके बावजूद भी भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत लेने और लोगों को परेशान करने से बाज़ नहीं आते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed