फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh Police caught thief 24 hours he stolen garlic worth more than five lakhs by breaking warehouse lock

Rajgarh News: पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा चोर, वेयर हाउस का ताला तोड़कर चुराया था पांच लाख से अधिक का लहसुन

Fri, 17 May 2024 10:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 17 May 2024 10:35 PM IST
सार

राजगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में पकड़े लहसुन चोर, तीन दिन पहले वेयर हाउस का ताला तोड़कर पांच लाख से अधिक का लहसुन चुराया था।

विज्ञापन
Rajgarh Police caught thief 24 hours he stolen garlic worth more than five lakhs by breaking warehouse lock
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में लहसुन की बढ़ती कीमत ने चोरों को भी एक्टिव कर दिया है और अब चोर सुने घरों को निशान बनाने की बजाय किसान के खेत की फसल व व्यापारियों के द्वारा स्टोर किए हुए लहसुन पर अपना हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बीते दिनों राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां स्थित धनराज राजोरे के वेयर हाउस की शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लगभग 26 क्विंटल 10 किलो लहसुन चुराकर फरार हो गए, जिसकी सूचना पीड़ित के द्वारा 16 मई को पचोर थाने में दी गई।

विज्ञापन


बता दें कि इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया और 24 घंटे में ही चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है और आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई लहसुन की बोरियां और घटना में इस्तेमाल की गई पिकअप वाहन जब्त की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 16 मई को फरियादी धनराज राजोरे पिता मांगीलाल राजोरे निवासी वार्ड नं. 13 खटीक मोहल्ला पचोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 13 मई की रात करीबन 00:26 बजे कोई अज्ञात चोर शटर का ताला खोलकर वेयर हाउस में रखे लहसुन के 45 नायलॉन के नीले रंग की जालीदार कट्टी में भरे हुए करीबन 26 क्विंटल 10 किलो कुल कीमत 5,22,000 रुपये चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी पचोर निरीक्षक आकांक्षा शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी रासिद अंसारी उर्फ टाइगर उर्फ अईया पिता लतीफ अंसारी उम्र 21 साल निवासी चौकदार बाडी कमरदीपुरा थाना कोतवाली जिला शाजापुर के कब्जे से 10 कट्टे लहसुन, आरोपी नावेद खान पिता सरदार खान उम्र 23 साल निवासी वासय नगर गिरवर रोड थाना लालघाटी जिला शाजापुर के कब्जे से 10 कट्टे लहसुन व आरोपी रितेश वर्मा पिता बाबूलाल वर्मा उम्र 22 साल निवासी इंदिरा कालोनी बिजली आफिस के पास बोडा के कब्जे से 10 कट्टे लहसुन व अपचारी बालक निवासी बोडा के कब्जे से 15 कट्टे लहसुन जिनकी कीमत 5,22,000 रुपये व घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन क्रमांक MP-42 G-2908 जिसकी कीमत 8,00,000 रुपये पकड़े गए कुल मशरुका की कीमती 13,22,000 रुपये के जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed