{"_id":"6639df77d0796daeb309de0f","slug":"voters-were-treated-rudely-after-drinking-alcohol-in-rajgarh-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: शराब पीकर मतदाताओं से किया अभद्र व्यवहार, पीठासीन अधिकारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls: शराब पीकर मतदाताओं से किया अभद्र व्यवहार, पीठासीन अधिकारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित
Tue, 07 May 2024 02:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 07 May 2024 02:43 PM IST
सार
Rajgarh Lok Sabha Election 2024 Voting: राजगढ़ की खिलचीपुर विधानसभा सीट के मतदान केंद्र क्रमांक 227 जामोन्या में पीठासीन अधिकारी के द्वारा शराब पीकर मतदाताओं से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। उक्त मामले में कलेक्टर ने पीठासीन अधिकारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
कलेक्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में तीसरे चरण के लिए लगभग नौ सीटों पर मंगलवार को मतदान प्रक्रिया शुरू हुई है और लोग उत्साहपूर्वक मतदान भी कर रहे हैं। वहीं राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की खिलचीपुर विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र क्रमांक 227 जामोन्या में पीठासीन अधिकारी के द्वारा शराब पीकर मतदाताओं से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर कलेक्टर ने निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी खिलचीपुर द्वारा कलेक्टर को एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें उल्लेख था कि मतदान केंद्र क्रमांक 227 जमुनिया के पीठासीन अधिकारी बालकृष्ण चौहान शराब का सेवन करके आए और मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाता व पोलिंग एजेंट से अभद्र व्यवहार किया गया। उक्त प्रतिवेदन के आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर हर्ष दीक्षित के द्वारा आदेश जारी करते हुए पीठासीन अधिकारी बालकृष्ण चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
