सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Women lock liquor shops near Anganwadi and hospital, give ultimatum to remove them within a month

Rajgarh News: आंगनवाड़ी और अस्पताल के पास शराब ठेके पर महिलाओं ने लगाया ताला, एक महीने में हटाने का अल्टीमेटम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में महिलाओं ने संवेदनशील इलाके में स्थित शराब दुकान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ताला जड़ दिया। आंगनवाड़ी, अस्पताल व मंदिर के पास दुकान होने से असुरक्षा बढ़ने का आरोप लगाया। ठेकेदार ने एक महीने में दुकान हटाने का आश्वासन दिया, आंदोलन जारी है।

Women lock liquor shops near Anganwadi and hospital, give ultimatum to remove them within a month
शराब की दुकान में महिलाओं ने जड़ा ताला
विज्ञापन

विस्तार

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक-1 स्थित थावरिया मोहल्ले में सोमवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सुबह होते ही महिलाएं समूह बनाकर सीधे शराब दुकान पर पहुंचीं और विरोध स्वरूप दुकान पर ताला जड़ दिया। इसके बाद वे दुकान के बाहर ही धरने पर बैठ गईं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं।

Trending Videos


प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि जिस स्थान पर यह शराब दुकान संचालित हो रही है, वह अत्यंत संवेदनशील इलाका है। दुकान के ठीक पास एक आंगनवाड़ी केंद्र संचालित होता है, जहां रोजाना गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और उनके परिजन आते-जाते हैं। इसके अलावा, नजदीक ही एक सरकारी अस्पताल और एक प्राचीन मंदिर भी स्थित है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में शराब दुकान का वहां होना न केवल सामाजिक रूप से अनुचित है, बल्कि इससे क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में देर रात क्लब के बाहर युवतियों के बीच जमकर मारपीट, बीच सड़क होता रहा हंगामा

महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब दुकान के आसपास अक्सर नशे में लोग इकट्ठा होकर बैठे रहते हैं। ये लोग आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों को घूरते हैं, फब्तियां कसते हैं और कई बार अभद्र व्यवहार भी करते हैं। इससे महिलाओं में असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शाम के समय तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं, जब शराब के नशे में धुत लोग रास्तों पर उत्पात मचाते हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब उन्होंने इस समस्या को उठाया हो। पिछले करीब तीन वर्षों से मोहल्ले के लोग लगातार इस शराब दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते अब लोगों का सब्र जवाब दे चुका है और उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध जताने का फैसला लिया।

इसी बीच, वार्ड के कुछ पुरुष निवासी शराब ठेकेदार के घर भी पहुंचे और उनसे सीधे बातचीत कर दुकान हटाने की मांग रखी। इस दौरान ठेकेदार ने उन्हें आश्वासन दिया कि एक महीने के भीतर दुकान को वर्तमान स्थान से हटा दिया जाएगा। हालांकि, स्थानीय लोगों ने इस आश्वासन पर पूरी तरह भरोसा जताने से इनकार करते हुए कहा कि जब तक दुकान वास्तव में नहीं हटती, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। धरने पर बैठीं महिलाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि शराब की दुकान को नहीं हटाया गया, तो वे अपना आंदोलन और उग्र करेंगी। जरूरत पड़ी तो वे जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक हलचल बनी रही।

शराब की दुकान में महिलाओं ने जड़ा ताला

शराब की दुकान में महिलाओं ने जड़ा ताला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed