सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A car rear-ends a bike on the Mhow-Neemuch highway, killing a farmer who was going to weigh wheat at

महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

महू-नीमच हाईवे पर रतलाम से करीब 16 किलोमीटर दूर प्रकाश नगर पुलिया के समीप कार ने बाइक पर जा रहे किसान को पीछे से टक्कर मार दी। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया।

A car rear-ends a bike on the Mhow-Neemuch highway, killing a farmer who was going to weigh wheat at
वह कार जिसने मारी थी बाइक को टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

महू–नीमच हाईवे पर रतलाम से करीब 16 किलोमीटर दूर प्रकाश नगर पुलिया के पास एक कार ने पीछे से बाइक पर जा रहे किसान को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक गांव के उप सरपंच भी हैं। 

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय किसान संजू गुर्जर पिता कैलास गुर्जर, निवासी ग्राम जमुनिया, सोमवार शाम अपने गेहूं तुलवाने के लिए ग्राम बिलपांक स्थित समर्थन मूल्य केंद्र जा रहे थे। उनका गेहूं से भरा ट्रैक्टर पहले ही ड्राइवर के साथ भेजा जा चुका था, जबकि वे स्वयं बाइक से पीछे-पीछे जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक से 53 लाख की ठगी, क्रिप्टो निवेश के नाम पर जालसाजों ने लगाया चूना

जैसे ही वे प्रकाश नगर पुलिया के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किसान बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कार के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा और वाहन बेकाबू होकर रुक गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोग और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल किसान को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार सुबह भेजा जाएगा। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed