सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A security guard working at the Mahakal temple complex opened fire on a birthday celebration, injuring a youth

Ratlam News: महाकाल मंदिर परिसर में कार्यरत सुरक्षा गार्ड ने जन्मदिन मनाते किया हर्ष फायर, युवक हुआ घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

रतलाम के आलोट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर कर दिया। गोली पास के युवक रोहित मालवीय के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी श्याम नायक को गिरफ्तार कर बंदूक जब्त कर ली है और मामले की जांच जारी है। 

A security guard working at the Mahakal temple complex opened fire on a birthday celebration, injuring a youth
अस्पताल में भर्ती घायल रोहित मालवीय।
विज्ञापन

विस्तार

रतलाम जिले के आलोट नगर के प्रमिलागंज क्षेत्र के नायक मोहल्ले में सोमवार रात एक व्यक्ति ने बंदूक से हर्ष फायर कर दिया। गोली आसमान की तरफ जाने की बजाए घर के सामने रहने वाले युवक के पैरों में जा लगी। इससे वह घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलाने वाला आरोपी व्यक्ति उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर परिसर में निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार सोमवार रात क़रीब 11 बजे आरोपी श्याम नायक अपने घर जन्मदिन की पार्टी कर रहा था। उसके घर खुशी का माहौल था। उसने घर के बाहर आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर कर दिया। बंदूक से निकली गोली आसमान की तरफ न जाते हुए उसके घर के सामने रहने वाले करीब 18 वर्षीय रोहित मालवीय के पैरों में जा लगी। इससे वह घायल हो गया। अचानक गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। इसी बीच लोगों को पता चला कि गोली लगने से रोहित घायल हो गया है। परिजन व अन्य लोग रोहित को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे और जहां उसे भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जमीन खाली कराने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर हमला, मौके पर भीड़ ने किया पथराव

सूचना मिलने पर आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम व अन्य पुलिस अधिकारी व जवान अस्पताल व घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने घायल रोहित व क्षेत्र के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं पुलिस आरोपी श्याम नायक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है और घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी एकत्र कर रही है। आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने मीडियाकर्मियों को बताया कि आरोपी श्याम नायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बंदूक से हर्ष फायर किया था। उसके घर के सामने रहने वाले रोहित के पैरों में गोली के छर्रे लगे है। उसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed