सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News: So far 35.91 inches of water has fallen in Ratlam district

Ratlam News: रतलाम जिले में मूसलधार बारिश, अब तक 35.91 इंच गिरा पानी, सेमलिया-घटवास मार्ग बाधित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sun, 31 Aug 2025 08:25 AM IST
विज्ञापन
सार

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश इतनी तेज थी मानो बादल फट गया हो। जिले में अब तक 35.91 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। सैलाना तहसील में 57.91 इंच और रावटी तहसील में 46.14 इंच से अधिक वर्षा हो चुकी है, जबकि ताल और आलोट में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है।

Ratlam News: So far 35.91 inches of water has fallen in Ratlam district
बारिश के चलते सड़कों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में पिछले दो सप्ताह से मानसून सक्रिय है और हर दिन रतलाम नगर सहित जिले के अन्य नगरों और आसपास के गांवों में रुक-रुक कर जोरदार बारिश हो रही है। शनिवार शाम करीब एक घण्टे तक रतलाम जिले के ग्राम सेमलिया, घटवास, बरबोदना सिखेड़ी और इनसे लगे आसपास के क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। ग्रामीणों का कहना है की बारिश इतनी तेज थी जैसे मानो बादल फट गए हो। जोरदार बारिश होने से कुछ ही देर में सेमलिया की निचली बस्तियों में पानी भर गया। कई क्षेत्रों में घुटने-घुटने तक पानी था ।रतलाम जिले में इस वर्ष अब तक 35.91 इंच बारिश हो चुकी है।
Trending Videos


ग्राम सेमलिया निवासी दिव्यराज सिंह ने बताया कि शाम करीब 4.45 बजे बारिश शुरू हुई। कुछ देर रिमझिम बारिश होती रही। इसी बीच शाम करीब 5.15 से 5.30 बजे तक तो मूसलधार बारिश हुई। इस दौरान बारिश का रौद्र रूप देखा गया तथा लोग डर से गये थे। बारिश के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया। शाम करीब छह बजे बारिश बंद हो गई। ग्राम सिखेड़ी के रमेश जी ने बताया कि बारिश के चलते सेमलिया और घटवास के आसपास के नालों में उफान आ गया था। सेमलिया -घटवास के बीच छापरी नाला ऊफान पर आने से करीब एक घण्टे तक उक्त मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 23 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में साढ़े चार इंच तक गिर सकता है पानी

सैलाना में 57 और रावटी में 46 इंच से अधिक बारिश
रतलाम जिले में इस वर्ष 1 जून 2025 से लेकर अब तक 35.91 इंच बारिश हो चुकी है। इस प्रकार जिले की बारिश का कोटा 35.6 इंच पूरा हो गया है लेकिन जिले की आठ में से दो तहसीलों आलोट व ताल में कम बारिश हुई है। वहीं सैलाना तहसील में 57 व रावटी तहसील में 46 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक जावरा तहसील में 25.31 इंच, जावरा में 34.72, ताल में मात्र 17.99, पिपलोदा में 38.58, बाजना में 30.23, रतलाम में 36.45, रावटी में 46.14 व सैलाना तहसील में 57.91 इंच बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed