सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kanpur Central-Asarwa weekly special train will run from April 6

Ratlam News: कानपुर सेंट्रल-असारवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 6 अप्रैल से, समर वैकेशन में यात्रियों को मिलेगी राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय रेलवे ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए 6 अप्रैल से कानपुर सेंट्रल-असारवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू करेगा। यह ट्रेन चंदेरिया सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। जुलाई तक संचालित होने वाली इस ट्रेन से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा और आवागमन में राहत मिलेगी। 

Kanpur Central-Asarwa weekly special train will run from April 6
भारतीय रेल
विज्ञापन

विस्तार

ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के रेलवे द्वारा 06 अप्रैल 2026 से रतलाम मंडल से होकर कानपुर सेंट्रल-असारवा साप्ताहिक स्पेशल नई ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के चंदेरिया स्टेशन होकर गुजरेगी तथा उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात के अनेक रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इससे ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में सैकड़ों यात्रियों को आवागमन करने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

Trending Videos


रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल-असारवा स्पेशल 6 अप्रैल से 13 जुलाई  2026 तक सप्ताह में एक दिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को कानपुर सेंट्रल से सुबह 08.15 बजे चलकर दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 05.45 बजे असरवा स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम रेल मंडल के चंदेरिया स्टेशन पर रात मंगलवार रात 21.30/21.35 बजे आगमन व प्रस्थान होगा। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल 07 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक सप्ताह में एक दिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को असारवा स्टेशन से सुबह 08.55 बजे चलकर दूसरे दिन बुधवार को सुबह 07.00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचगी। इस ट्रेन का रतलाम रेल मंडल के चंदेरिया पर प्रत्येक मंगलवार शाम 17.55/18.00 आगमन व प्रस्थान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  तीन मंजिला इमारत गिरने से खौफ, मलबा हटाने का कार्य जारी; देखें हादसे की तस्वीरें

इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में हिम्मत नगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, सेमरी, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली जं., चंदेरिया, मांडलगढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, ईदगाह, टूंडला, फिरोजाबाद और इटावा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।  ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री  www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed