{"_id":"69bc131c7a5b4a26c303387e","slug":"mumbai-central-bhiwani-special-train-will-now-run-till-july-providing-convenience-to-passengers-in-commuting-ratlam-news-c-1-1-noi1428-4069107-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल ट्रेन अब जुलाई तक चलेगी, यात्रियों को आवागमन में होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल ट्रेन अब जुलाई तक चलेगी, यात्रियों को आवागमन में होगी सुविधा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय रेल ने मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल ट्रेन की अवधि 27 मार्च से बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया, जिससे कई राज्यों के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।
भारतीय रेल ने मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल ट्रेन की अवधि 27 मार्च से बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया, जिससे कई राज्यों के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।
भारतीय रेल
विज्ञापन
विस्तार
रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त यात्रा मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रतलाम से होकर चलाई जा रही द्विसाप्ताहिक मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल ट्रेन के फेरों को पुन: विस्तारित किया जा रहा है। यह ट्रेन 27 मार्च 2026 तक चलाई जाना थी, लेकिन अब इसकी अविध बढ़ा दी गई और अब यह ट्रेन 31 जुलाई 2026 तक चलाई जाएगी। इससे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
Trending Videos
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त यात्रा मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जा रही मुंबई सेंट्रल–भिवानी स्पेशल के फेरों को पुन: विस्तारित किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल ट्रेन का अंतिम फेरा 27 मार्च, 2026 तक निर्धारित है, इसे आगे 31 जुलाई 2026 तक मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को संचालित किया जाएगा। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 09002 भिवानी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन का अंतिम फेरा 28 मार्च 2026 निर्धारित है, इसे 01 अगस्त 2026 तक भिवानी से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार चलाया जाएगा। ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में यात्री विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर क्लिक कर ले सकते हैं। इसके साथ ही ट्रेनों के बारे में रेलवन ऐप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंदौर फैला पर अग्निशमन सेवाएं सीमित, पांच फायर स्टेशनों के भरोसे शहर के 31 लाख लोग
रतलाम के किस स्टेशन पर कब पहुंचती है ट्रेन
09001 मुंबई सेंट्रल–भिवानी स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 13.00 बजे भिवानी पहुंचती है। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के रतलाम रेलवे स्टेशन पर रात 21.15 बजे, मंदसौर रेलवे स्टेशन पर रात 22.35 बजे, नीमच रेलवे स्टेशन पर रात 23.08 बजे एवं चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर रात 00.45 बजे आगमन होता है। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 09002 भिवानी–मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दोपहर 14.35 बजे भिवानी से प्रस्थान कर अगले दिन शाम 16.30 बजे मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचती है। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर रात 03.35 बजे, नीमच रेलवे स्टेशन पर सुबह 04.16 बजे, मंदसौर रेलवे स्टेशन पर सुबह 04.52 बजे एवं रतलाम रेलवे स्टेशन पर सुबह 06.05 बजे आगमन होता है।
अनेक राज्यों के यात्रियों को होगा फायदा
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महाराष्ट्र के बोरीवली, पालघर, गुजरात के वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, मध्य प्रदेश के रतलाम, मंदसौर, नीमच, राजस्थान के चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर और हरियाणा के रेवाड़ी, कोसली एवं चरखी दादरी स्टेशनों पर रुकती है। इन ट्रेनों के संचालर की अवधि बढ़ाने से महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा राज्य के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।

कमेंट
कमेंट X