Indian Railway: गर्मी में रेल का सुपरफास्ट तोहफा, मुंबई–इंदौर स्पेशल ट्रेन शुरू, 12-12 फेरे से सफर होगा आसान
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और इंदौर के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, जो 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे लगाएगी।
विस्तार
मुंबई से इंदौर के लिए ट्रेन का समय और शेड्यूल
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 29 मई 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन हर सोमवार और शुक्रवार को रात 23:20 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 13:00 बजे इंदौर पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन दाहोद स्टेशन पर सुबह 07:10/07:12 बजे, रतलाम स्टेशन पर 08:45/08:55 बजे और उज्जैन स्टेशन पर 10:50/10:55 बजे पहुंचेगी और रवाना होगी।
इंदौर से मुंबई के लिए वापसी ट्रेन का समय
वापसी में ट्रेन संख्या 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 30 मई 2026 तक संचालित होगी। यह ट्रेन हर मंगलवार और शनिवार को शाम 17:00 बजे इंदौर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 07:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन उज्जैन स्टेशन पर शाम 18:20/18:25 बजे, रतलाम स्टेशन पर रात 20:05/20:10 बजे और दाहोद स्टेशन पर रात 21:55/21:57 बजे रुकेगी। यह सुपरफास्ट ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम और उज्जैन स्टेशनों पर रुकेगी।
ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण पर कल आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र होगा; CM बोले-नारी के अपमान को देश नहीं भूलेगा
ट्रेनों के ठहराव, समय और कोच संरचना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X