{"_id":"69c2461881845ef2ab0ceb29","slug":"pipaluda-town-closed-due-to-non-arrest-of-attacker-of-former-president-people-blocked-the-road-and-sat-on-dharna-ratlam-news-c-1-1-noi1428-4085311-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: नप के पूर्व अध्यक्ष के हमलावर की गिरफ्तारी नहीं होने पर पिपलौदा बंद, चक्काजाम कर धरने पर बैठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: नप के पूर्व अध्यक्ष के हमलावर की गिरफ्तारी नहीं होने पर पिपलौदा बंद, चक्काजाम कर धरने पर बैठे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार
रतलाम के पिपलौदा में पूर्व अध्यक्ष श्यामबिहारी पटेल पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नगर बंद और चक्काजाम हुआ। लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने आरोपी जितेंद्र राठौर की गिरफ्तारी की सूचना दी, जिसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
चक्काजाम कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे नागरिक।
विज्ञापन
विस्तार
रतलाम जिले की पिपलौदा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्यामबिहारी पटेल पर छह दिन पहले हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पिपलोदा नगर के नागरिकों में आक्रोश है। आक्रोशित नागरिकों व समर्थकों के आव्हान पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को पिपलौदा नगर बंद बंद रहा। सुबह से ही दुकानें व बाजार नहीं खुले। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में लोग पिपलौदा-जावरा मुख्य मार्ग पर एकत्र हुए और धरने पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी देने पर चक्काजाम समाप्त किया गया।
Trending Videos
उल्लेखनीय है कि 19 मार्च की रात पिपलौदा नगर में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्यामबिहारी पटेल पर आरोपी जितेंद्र राठौर उर्फ अन्ना ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। हमला कर आरोपी अपने साथी के साथ भाग निकला था। हमले में पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था, लेकिन आरोपियों की छह दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इससे पटेल के समर्थकों व नागरिकों में आक्रोश है और उन्होंने हमले के विरोध व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को पिपलौदा बंद का आव्हान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी देने के मामले में शूटर गिरफ्तार, बिल्डर से मांगे थे 15 करोड़
बंद के आव्हान का करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने भी समर्थन किया। बंद के आव्हान का नागरिकों ने समर्थन किया और सुबह ही दुकानदारों व निजी प्रतिष्ठान बंद रहे। इसके चलते बाजारों में सन्नाटे की स्थिति रही और लोग जरूरत की वस्तुओं के लिए परेशान होते रहे। सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में लोग पिपलौदा के झंडा चौक पर एकत्र हुए और पैदल मार्च निकालकर जावरा-सैलाना मार्ग स्थित नाका नंबर एक के पास पहुंचे और सड़क पर बैठकर धरना देते हुए चक्काजाम कर दिया। इससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और चक्काजाम कर रहे लोगों से चर्चा की।
चक्कजाम कर रहे लोगों ने कहा कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, तभी आंदोलन समाप्त किया जाएगा। आरोपी हिस्ट्रशीटर है और उसके खिलाफ अनेक प्रकरण दर्ज है। वह लोगों को डरा-धमकाकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा रहा है। दोपहर करीब एक बजे जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय चक्काजाम स्थल पर पहुंचे और बताया कि आरोपी जितेंद्र राठौर उर्फ अन्ना को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शीघ्र ही नियमानुसार कार्रवाई उसे लाया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद चक्काजाम पर बैठे नागरिकों ने पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाकर चक्काजाम समाप्त कर दिया।

नगर बंद रहा

कमेंट
कमेंट X