Ratlam News: अफवाह फैलने से पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की कतारें, प्रशासन ने कहा-फ्रिक न करें, पर्याप्त स्टॉक
रतलाम में पेट्रोल की कमी और दाम बढ़ने की अफवाह से पंपों पर भारी भीड़ उमड़ी। लोगों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
रतलाम में पेट्रोल की कमी और दाम बढ़ने की अफवाह से पंपों पर भारी भीड़ उमड़ी। लोगों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
विस्तार
रतलाम जिले में मंगलवार दोपहर बाद पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की सप्लाई प्रभावित होने व दाम बढ़ने की अफवाह उड़ने के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में वाहन चालक पेट्रोल भरवाने पंपों पर पहुंचे, इसस पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी और वाहनों की कतारें लग गईं। ईंधन भरवाने के लिए लोगों को एक-एक घंटे तक कतार में रहना पड़ा। उधर, प्रशासन ने कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है, भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें।
इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते देश के कई शहर में सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल पंपों पर पेट्रोल खत्म होने व वाहनों की लंबी कतारें लगने की खबरें आने व शहर के दो पेट्रोल पंप सप्लाई नहीं होने से बंद होने की खबर फैलने से रतलाम शहर में भी लोग पैनिक होने लगे। कई लोग वाहन लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। इससे पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। शहर के पंपों पर भीड़ लगने के फोटो व खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से जिले भर के पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। जिले के जावरा, धामनोद नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई पंपों पर वाहन की कतारें लग गईं।
ये भी पढ़ें- भारी सुरक्षा के बीच नारायण सांई की फैमिली कोर्ट में पेशी, तलाक केस में एक घंटे चली सुनवाई
पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। कंपनी से टेंकर आने में देरी होने से एक-दो पंप बंद किए थे, वे पुन: चालू हो गए हैं। लोग बेवजह चिंतित हो रहे हैं। महू रोड पर बाइक में पेट्रोल भराने आए राहुल शर्मा ने कहा कि उनका एक घंटे बाद नंबर आया है। ग्राम सिमलावदा के महादेव सिंह ने बताया कि गांव के एक पंप पर मात्र सौ रुपए का पेट्रोल दिया जा रहा है। किसी पंप पर दोपहिया वाहन में दो सौ तो किसी पर तीन सौ रुपए से ज्यादा का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भीड़ को देखते हुए तथा सभी सो पेट्रोल मिले, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।
जिले में 13 लाख लीटर से अधिक पेट्रोल का स्टॉक
जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने बताया कि ऑइल कंपनियों ने अवगत कराया है कि रतलाम जिले में 24 मार्च 2026 की स्थिति में पट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिले के सभी 184 पंपों पर 13 लाख 26 हजार लीटर पेट्रोल व 16 लाख 16 हजार लीटर डीजल का स्टॉक पर्याप्त रूप से उपलब्ध है। नागरिकों से अपील है कि वे संयम बनाए रखें तथा पेट्रोल-डीजल के संबंध में सोशल मीडिया या अन्य किसी भी प्रकार से अनावश्यक व भ्रामक खबरों पर विश्वास ने करें।

रतलाम जिले के धामनोद में स्थित पेट्रोल पंप पर लगी भीड़।

कमेंट
कमेंट X