फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The accused of robbing a father and daughter also killed a youth over a dispute regarding dancing at a wedding

रतलाम में लूट और हत्या का खुलासा: शादी से लौट रहे पिता-पुत्री के साथ घटी थी घटना, चार बदमाश हुए गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2026 09:01 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 09:01 PM IST
सार

बाजना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर हुई लूट (डकैती) व हत्या के मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले बाइक सवार पिता-पुत्री को लूट लिया था और दूसरे दिन अन्य स्थान पर शादी समारोह में नाचने के विवाद में युवक की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
The accused of robbing a father and daughter also killed a youth over a dispute regarding dancing at a wedding
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र में हुई लूट और हत्या की दो सनसनीखेज वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस के अनुसार, 60 वर्षीय कादर खां (निवासी कुशलगढ़, राजस्थान) 11 अप्रैल 2026 को रिश्तेदार की शादी में जावरा गए थे। 12-13 अप्रैल की दरमियानी रात वे अपनी 30 वर्षीय बेटी नजराना और तीन वर्षीय नाती शादाब के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। रात करीब 12:15 बजे रतलाम-बाजना मार्ग पर मही नदी के पास बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। नहीं रुकने पर बदमाशों ने दो बाइकों से पीछा किया और चलती बाइक पर चाकू अड़ाकर रोक लिया।

विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने कादर खां से पर्स और उनकी बेटी से सोने के ईयरिंग, 12 मोती का मंगलसूत्र और पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 5 हजार रुपए, दस्तावेज और बेटी के पर्स में 15 हजार रुपए थे। बदमाशों ने पायजेब काटने की कोशिश भी की, लेकिन एक पिकअप वाहन की लाइट देखकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें:  भोपाल में शिक्षक भर्ती पर बवाल, पद बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना 13-14 अप्रैल की रात ग्राम कूपड़ा चरपोटा में हुई, जहां सुनील चरपोटा अपनी पत्नी चंपाबाई के साथ शादी समारोह में गया था। डीजे पर नाचने के दौरान आरोपी अश्वीन चाकू लहराने लगा, जिस पर सुनील ने आपत्ति जताई। बाद में जब सुनील पत्नी के साथ घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने रास्ते में उस पर पत्थर और चाकू से हमला कर दिया। गंभीर घायल सुनील की इलाज के दौरान मौत हो गई।

चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
एसडीओपी नीलम बघेल ने बताया कि एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय नीलेश झोड़िया, 19 वर्षीय शंभू भाभर, 20 वर्षीय सुभाष सिंगाड़ और 19 वर्षीय तोलू खड़िया को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी अश्वनी कटारा के साथ मिलकर दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। अश्वनी फिलहाल फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। सभी आरोपियों को सैलाना न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 18 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। लूटे गए जेवर व नकदी की बरामदगी और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed