सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police remand period of three MDMA factory accused extended, nine sent to jail

Ratlam News: एमडीएमए फैक्टरी के तीन आरोपियों की पुलिस रिमांड अवधि बढ़ी, नौ को जेल भेजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Thu, 22 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
सार

कालूखेड़ा के चिकलाना में एमडीएमए फैक्टरी मामले में दिलावर खान व याकूब खान सहित 12 आरोपी पेश किए गए। तीन की रिमांड 27 जनवरी तक बढ़ी, नौ जेल भेजे गए। पुलिस ने 10.93 किलो एमडीएमए, हथियार, दस्तावेज व संपत्ति जब्त की है। 

Police remand period of three MDMA factory accused extended, nine sent to jail
पुलिस गिरफ्त में आरोपी दिलावर खान, याकूब खान व अन्य।
विज्ञापन

विस्तार

कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिकलाना में एमडीएमए ड्रग्स बनाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी दिलावर खान और उसके दामाद याकूब खान सहित 12 आरोपियों को गुरुवार को जावरा न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद की गई। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश और अन्य बिंदुओं पर पूछताछ के लिए दिलावर खान, याकूब खान और अयाज की पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग की। न्यायालय ने तीनों आरोपियों की पुलिस रिमांड 27 जनवरी तक बढ़ा दी। शेष नौ आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश दिए।

Trending Videos


पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 15–16 जनवरी 2026 की दरमियानी रात ग्राम चिकलाना में दिलावर खान के घर आधी रात दबिश देकर एमडीएमए ड्रग्स बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 10 किलो 930 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, दो बंदूक, 91 कारतूस, एमडीएमए बनाने की सामग्री, दो राष्ट्रीय पक्षी मोर, चंदन की लकड़ियां, दो वाहन, मकान व खेतों की जमीन से जुड़ी करीब 100 रजिस्ट्रियां, 80 चेक, पुलिस की एक वर्दी सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दो रास्ते, लोहे की चादरों की ऊंची दीवार और निगरानी के लिए वॉच टॉवर, जानें प्रशासन की तैयारी

दबिश के दौरान पुलिस ने दिलावर खान पिता फिरदौस खान लाला, इमरान पिता इस्माइल खान, अजहर पिता दिलावर खान, अयाज पिता दिलावर खान, रईस पिता रहीम गुल, फरीदा पति दिलावर खान, फिजा पति अजहर खान, शायना पति दिलावर खान, मुमताज पति इस्माइल खान (सभी निवासी ग्राम चिकलाना), याकूब पिता फकीरगुल खान व उसकी पत्नी बखमीना बी, शाहबाज पिता मीर बादशाह (निवासी ग्राम देवल्दी, जिला प्रतापगढ़, राजस्थान), शोएब पिता अलीम खान (निवासी भीलवाड़ा, राजस्थान), विनोद पिता बाबूनाथ एवं विक्रम पिता बाबूनाथ (निवासी ग्राम बरखेड़ी, रतलाम) सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था।

सभी आरोपियों को 16 जनवरी को जावरा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दिलावर की पत्नी फरीदा, शायना, फिजा व मुमताज को जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। वहीं दिलावर खान सहित 10 आरोपियों को 22 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर रखा गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दिलावर की रिश्तेदार इंशा को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जिसे भी 22 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

ये भी पढ़ें- हत्यारा बेटा गिरफ्तार, सबूत मिटाने के लिए घर में फैले खून को पानी से धोया; पिता की लाश को नहलाया

पूछताछ में आरोपियों ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े छह–सात अन्य साथियों के नाम बताए हैं। उनकी तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वे फरार मिले। पुलिस आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच कर रही है और कुछ संपत्तियों को सीज करने के लिए सफेमा के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि दिलावर खान के राजनीतिक लोगों और कुछ पुलिस अधिकारियों व जवानों से संपर्क थे। इस मामले में बुधवार को उज्जैन जोन के आईजी उमेश जोगा ने रतलाम पहुंचकर डीआईजी निमिष अग्रवाल, एसपी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और ड्रग्स तस्करी मामले की समीक्षा की। आईजी ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि एमडीएमए फैक्टरी और ड्रग्स तस्करी में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed