{"_id":"69d789a06fa65488f50951b9","slug":"rewa-news-drunk-husband-turns-brutal-kills-wife-over-affair-dispute-stabs-her-before-9-year-old-daughter-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa News: नशे में हैवान बना पति, अवैध संबंध के विवाद में पत्नी की हत्या, 9 साल की बेटी के सामने चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: नशे में हैवान बना पति, अवैध संबंध के विवाद में पत्नी की हत्या, 9 साल की बेटी के सामने चाकू मारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार
रीवा में दिल दहला देने वाली एक वारदात में नशेड़ी पति ने अपनी 9 साल की बेटी के सामने ही अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
नशेड़ी पति ने पत्नी को चाकू से गोदा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के सगरा थाना क्षेत्र में नशे के आदी पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान संजय गांधी अस्पताल में मौत हो गई।
Trending Videos
मृतका की पहचान शिखा मिश्रा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी दूसरी महिला को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि पति दीपक मिश्रा के उस महिला से अवैध संबंध थे, जिससे घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत दीपक मिश्रा ने गुस्से में आकर पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने शिखा के गले और पेट पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
ये भी पढ़ें: Burhanpur News: गाली दी तो जेब ढीली! बोरसर गांव का सख्त फरमान, नहीं तो करनी होगी सफाई
घटना के समय उनकी 9 वर्षीय बेटी दिशा मिश्रा भी मौके पर मौजूद थी। उसी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपक का किसी दूसरी महिला से संबंध था, जिसके चलते शिखा पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। करीब 10 दिन पहले ही दीपक उसे मनाकर वापस ससुराल ले गया था।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसडीओपी उदित मिश्रा के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X