सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav congratulates Prime Minister Modi on completing 12 years; lauds his contribution to the stat

MP News: प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर सीएम यादव ने दी बधाई, प्रदेश के विकास में योगदान को सराहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 10 Jun 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।

MP News: CM Yadav congratulates Prime Minister Modi on completing 12 years; lauds his contribution to the stat
पीएम मोदी और सीएम यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए देश और मध्य प्रदेश के विकास में उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को भेजे संदेश में कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, डिजिटल नवाचार, आधारभूत संरचना और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से उभरकर सामने आया है। कोविड काल में वैक्सीन मैत्री, रूस-यूक्रेन संकट के दौरान ऑपरेशन गंगा और जी-20 की सफल अध्यक्षता जैसे अवसरों पर भारत ने वैश्विक नेतृत्व का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदमों ने देश की सुरक्षा को नई मजबूती दी है।


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम बोले- पीएम मोदी ने सेवा, सुशासन और सुरक्षा के नए कीर्तिमान बनाए, कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गरीब, किसान और मध्यम वर्ग के प्रति संवेदनशीलता का परिणाम है कि करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, मुफ्त राशन योजना और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से देशभर के करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण, उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी, स्वयं सहायता समूहों और सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal: मीनाक्षी का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, उपवास पर बैठे, कानूनी लड़ाई की भी तैयारी

मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश को मिली विभिन्न परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना, पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना, पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क और अनेक सड़क परियोजनाओं ने प्रदेश के विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश को 33 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में किसानों के कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और केदारनाथ धाम जैसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक विकास कार्यों को भारत की विरासत के पुनर्जागरण का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफल नेतृत्व की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में भारत अमृतकाल के लक्ष्यों को प्राप्त कर विश्व में और अधिक गौरवशाली स्थान हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed