{"_id":"69d7d607bb1a9f81e9044b1f","slug":"rewa-news-head-constable-found-hanging-in-jail-premises-suicide-note-recovered-family-alleges-harassment-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa News: जेल परिसर में फंदे पर झूला प्रधान आरक्षक, सुसाइड नोट मिला, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: जेल परिसर में फंदे पर झूला प्रधान आरक्षक, सुसाइड नोट मिला, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
सार
रीवा सेंट्रल जेल के प्रधान आरक्षक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया। मामले में परिजनों ने अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
जेल परिसर में फंदे पर झूला प्रधान आरक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रीवा केंद्रीय जेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामानंद पटेल ने जेल परिसर स्थित गौशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है।
Trending Videos
परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेल अधीक्षक और उप अधीक्षक द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक 56 वर्षीय रामानंद पटेल पिछले 25 वर्षों से रीवा जेल में पदस्थ थे। जानकारी के अनुसार उनकी ड्यूटी दोपहर 12 बजे समाप्त हुई थी और वे घर जाने के लिए निकले थे लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उन्होंने जेल परिसर की गौशाला में फांसी लगा ली।
ये भी पढ़ें: Sagar News: गेहूं खरीदी के पहले दिन ही बवाल! सागर में हड़ताल से ठप तुलाई, किसानों ने किया चक्काजाम
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की पत्नी विमला पटेल ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से उनके पति को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि अधिकारी घर तक आकर उन्हें परेशान करते थे, जिससे वे मानसिक रूप से बेहद परेशान थे।
पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, हालांकि उसमें क्या लिखा है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X