सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Rewa, a police officer guarding a prisoner is drunk and a video of his indecent behavior in a hospital

रीवा में पुलिस की वर्दी हुई शर्मसार: कैदी की सुरक्षा में तैनात जवान नशे में धुत, अस्पताल में की अशोभनीय हरकत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कैदी की सुरक्षा में तैनात तीन पुलिसकर्मी नशे में धुत होकर अशोभनीय हरकतें करते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया, विभाग ने जांच के आदेश देकर कार्रवाई की बात कही है।

In Rewa, a police officer guarding a prisoner is drunk and a video of his indecent behavior in a hospital
पुलिस जवानों का अशोभनीय हरकत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सीधी पुलिस के तीन जवानों की शर्मनाक करतूत सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान नशे में धुत नजर आ रहे हैं और अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर अमर्यादित व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, सीधी जिला जेल में बंद कैदी लल्लू साकेत (पिता सोनाई साकेत), निवासी गोपालपुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। पहले उसे जिला अस्पताल सीधी लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। कैदी की सुरक्षा के लिए सीधी पुलिस लाइन से प्रधान आरक्षक उदयराज सिंह, आरक्षक मनीष तिवारी और एएसआई नर्मदा प्रजापति को तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 10 बजे तीनों पुलिसकर्मी कैदी को लेकर रीवा पहुंचे। इसी दौरान अस्पताल में मौजूद एक व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रधान आरक्षक उदयराज सिंह नशे की हालत में मरीज के बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि आरक्षक मनीष तिवारी डस्टबिन में शौच करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी वर्दी उतारकर ड्रिप स्टैंड पर टांग दी, जो बेहद आपत्तिजनक है।


पढे़ं:  रायसेन कृषि मेले में सियासी घेराबंदी, जीतू पटवारी को रास्ते में रोका, रायसेन तक नहीं पहुंच पाए पटवारी

वहीं तीसरे पुलिसकर्मी एएसआई नर्मदा प्रजापति वीडियो में स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में यह पूरा घटनाक्रम चलता रहा, जिससे वहां मौजूद लोगों में आक्रोश और असहजता का माहौल बन गया।

मामले में प्रभारी रक्षित निरीक्षक तरुण बेड़िया ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मी सीधी पुलिस लाइन में पदस्थ हैं और कैदी की सुरक्षा के लिए भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, अन्य पुलिस बल को मौके पर भेजकर संबंधित जवानों को वापस बुला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed