सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MLA Nagendra Singh's daughter-in-law is in stable condition; the bullet was removed following

Rewa News: विधायक नागेंद्र सिंह की बहू की हालत स्थिर, रीवा के विंध्य हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद निकाली गई गोली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

योगिता सिंह की हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि गोली शरीर के भीतर करीब दो इंच तक धंस गई थी, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा काफी बढ़ गया था। 

MLA Nagendra Singh's daughter-in-law is in stable condition; the bullet was removed following
योगिता सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सतना जिले के ऊंचेहरा थाना क्षेत्र स्थित परसमनिया गढ़ी में गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना में घायल हुई विधायक नागेंद्र सिंह के परिवार की सदस्य योगिता सिंह की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। सतना से रेफर किए जाने के बाद उनका इलाज रीवा के निजी विंध्य हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर उनके पेट से गोली निकाल दी है।


क्या था मामला?
जानकारी के अनुसार, योगिता सिंह नागौद विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी हैं। गुरुवार को वह अपने बेटे और भाई के साथ नागौद किला से परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं। इसी दौरान वहां मौजूद सुनीता सिंह परिहार से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुनीता सिंह ने गाली-गलौज करते हुए गोली चला दी, जो योगिता सिंह के पेट में जा लगी। गोली लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रीवा रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें रीवा के निजी विंध्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका ऑपरेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने क्या बताया?
शनिवार को डॉक्टरों ने बताया कि गोली शरीर के भीतर करीब दो इंच तक धंस गई थी, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा काफी बढ़ गया था। समय रहते सर्जरी कर गोली निकाल ली गई। फिलहाल योगिता सिंह की हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन



पढ़ें: बच्ची की दवाई लेकर लौट रही महिला पर बदमाशों ने फेंका तेजाब, हालत गंभीर; दर्द से कराहती रही पीड़िता

घटना की सूचना मिलते ही ऊंचेहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला सुनीता सिंह परिहार को गिरफ्तार कर लिया है। योगिता सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, सुनीता सिंह और योगिता सिंह के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पूर्व में दोनों पक्षों के बीच मारपीट का मामला भी पुलिस तक पहुंच चुका था। पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियार, गोली चलाने के कारण और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। राजघराने से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल गोलीकांड को लेकर पूरे विंध्य क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed