{"_id":"69b6843f18ff169cd20e07dc","slug":"sdm-office-turns-into-a-bar-video-of-clerk-drinking-alcohol-inside-office-goes-viral-rewa-news-c-1-1-noi1337-4051809-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: SDM कार्यालय बना ‘मयखाना’! दफ्तर के अंदर शराब पीते बाबू का वीडियो वायरल, प्रशासन में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: SDM कार्यालय बना ‘मयखाना’! दफ्तर के अंदर शराब पीते बाबू का वीडियो वायरल, प्रशासन में मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में कथित तौर पर हुजूर तहसील स्थित SDM कार्यालय के अंदर कुछ कर्मचारियों को देर रात शराब पीते हुए देखा जा रहा है।
SDM कार्यालय के अंदर शराब पार्टी का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर हुजूर तहसील स्थित SDM कार्यालय के अंदर कर्मचारियों को शराब पीते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
देर रात का बताया जा रहा वीडियो
जानकारी के अनुसार यह वीडियो बीते दिन देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तहसील कार्यालय के एक कमरे में कुछ कर्मचारी टेबल के पास बैठे हुए हैं और टेबल पर शराब से भरा ग्लास रखा हुआ है। बताया जा रहा है कि कार्यालय में पदस्थ एक बाबू और अन्य कर्मचारी आराम से बैठे हुए शराब का सेवन कर रहे थे।
वीडियो बनता देख भड़क उठे कर्मचारी
इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब कर्मचारियों को इसका आभास हुआ तो वे भड़क उठे और वीडियो बना रहे व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई, जिसका कुछ हिस्सा मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में मची हलचल
वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत जांच के निर्देश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय कार्यालय में कौन-कौन कर्मचारी मौजूद थे और वीडियो में दिखाई दे रहे लोग कौन हैं।
ये भी पढ़ें- MP: एक तरफा प्यार की सनक में रच डाली अपहरण की साजिश, पुलिस को लगी भनक तो तीन आरोपियों को यहां से दबोचा
एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश
मामले को लेकर एसडीएम अनुराग तिवारी ने कहा कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। अगर जांच में कोई भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी दफ्तरों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सरकारी दफ्तरों में इस तरह की गतिविधियां होंगी तो आम जनता को न्याय और सेवाएं कैसे मिल पाएंगी। अब प्रशासन की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X