फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Haridwar Kanwariyas Attacked with Iron Rods in Kudari; Head Injured, 3 Booked by Police

एमपी: कांवड़ लेकर लौट रहे पिता-पुत्र पर शराबियों ने किया हमला, लोहे की रॉड से फोड़ा सिर; आरोपियों पर FIR दर्ज

Fri, 31 Jul 2026 10:55 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 10:55 AM IST
सार

सागर जिले के कैंट थाना क्षेत्र में हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं पर कथित रूप से लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया। घटना में एक कांवड़िए के सिर में गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन
Sagar: Haridwar Kanwariyas Attacked with Iron Rods in Kudari; Head Injured, 3 Booked by Police
हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमला।

विस्तार

सागर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कुडारी में हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में विश्राम के दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर एक कांवड़िए का सिर फोड़ दिया। घटना में घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विश्राम के दौरान शराबियों से हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, राजा बेलहरा निवासी 45 वर्षीय कोमल पटेल अपने बेटे के साथ हरिद्वार से कांवड़ लाकर महादेव घाट जा रहे थे। रास्ते में दोनों ग्राम कुडारी स्थित मंदिर परिसर में कुछ देर विश्राम के लिए रुके। आरोप है कि इसी दौरान मंदिर के पास शराब पी रहे कुछ लोगों से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


रॉड और लाठी-डंडों से किया हमला
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने आपा खो दिया और कांवड़ियों पर हमला बोल दिया। लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से किए गए इस हमले में कोमल पटेल के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पन्ना में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की डंडे से पीटकर की हत्या, कुएं रखा था हथियार

कैंट थाना पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों रत्नेश जैन, राजेश यादव और राजेंद्र साहू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed