फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   sagar news woman files misdeed case against lover after he refuses to marry

Sagar News: प्रेमी के झांसे में आकर पति से की बेवफाई, अब प्रेमी ने मोड़ा मुंह तो दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला

Fri, 14 Aug 2026 12:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Aug 2026 12:28 PM IST
सार

देवरी कला में एक महिला ने व्यापारी नीरज श्रीवास्तव पर शादी का झांसा देकर 2015 से यौन शोषण करने का आरोप लगाया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे पति से तलाक दिलवाया और बाद में शादीशुदा होने की जानकारी सामने आने पर मारपीट व धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
sagar news woman files misdeed case against lover after he refuses to marry
महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी का झांसा देकर एक महिला का यौन शोषण करने, उसका घर तुड़वाने और बाद में मारपीट कर धमकी देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नगर के एक प्रमुख व्यापारी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मामला देवरी कला नगर का है, जहां एक किराना और कुरकुरे फैक्ट्री चलाने वाले व्यापारी नीरज श्रीवास्तव पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उप निरीक्षक समरथ सीनम ने बताया कि पीड़िता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि वर्ष 2015 से आरोपी नीरज प्रताप पिता वीरेंद्र श्रीवास्तव उसे शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपी के बहकावे में आकर महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने घर से दूर एक किराए का कमरा दिलवा दिया, जहां वह महिला और उसके बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एनएचआरसी ने ‘एनालॉग पनीर’ पर मांगे जवाब, एफएसएसएआई और राज्यों को दो हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से शादीशुदा होने का पता चला तो की मारपीट
महिला का कहना है कि बुधवार को जब वह देवरी पहुंची, तो उसे जानकारी मिली कि नीरज पहले से ही शादीशुदा है। जब पीड़िता ने इस बात को लेकर आरोपी से सवाल किया और अपनी जिंदगी व भविष्य के बारे में पूछा, तो आरोपी भड़क गया। आरोप है कि नीरज ने महिला के साथ जमकर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। उप निरीक्षक समरथ सीनम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (शादी का झांसा देकर संबंध बनाना), धारा 115(2) (मारपीट करना) और धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed